Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में फैंस के प्यार से भर आईं वरुण शर्मा की आंखें, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Varun Sharma Emotional Post: एक्टर वरुण शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राहु केतु’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे। वरुण ने बताया कि भले ही वह बाहर से खुश दिखे, लेकिन होटल लौटते वक्त उनकी आंखों में आंसू थे।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Dec 26, 2025 | 12:38 PM

दिल्ली में फैंस के प्यार से भर आईं वरुण शर्मा की आंखें

Follow Us
Close
Follow Us:

Varun Sharma Film Rahu Ketu Promotion: एक्टर वरुण शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राहु केतु’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ पुलकित सम्राट और शालिनी पांडे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में वरुण ने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत दिल्ली से की, जहां उन्हें फैंस का जबरदस्त प्यार और समर्थन मिला। इस दौरान एक्टर भावुक हो गए और उन्होंने अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर खुलकर शेयर की।

प्रमोशन के सिलसिले में वरुण शर्मा दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने फैंस से मुलाकात की और कई इवेंट्स में हिस्सा लिया। इन सभी पलों की झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों और वीडियोज में वरुण मुस्कुराते और खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने एक अलग ही कहानी बयां की। वरुण ने लिखा कि भले ही मैं सबके सामने हंसते-मुस्कुराते दिख रहा हूं, लेकिन जब मैं कार में बैठकर होटल की ओर रवाना हो रहा था, तो मेरी आंखों में आंसू थे।

राहु केतु के प्रमोशन की शुरुआत

वरुण ने बताया कि उन्होंने ‘राहु केतु’ के प्रमोशन की शुरुआत दिल्ली से की है और दो साल बाद इस शहर में लौटना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। वरुण ने लिखा कि दो साल बाद मैं इनके बीच आया और ऐसा लगा जैसे मैं हमेशा यहीं रहा हूं। अपने पोस्ट में वरुण शर्मा ने एक एक्टर के संघर्ष और मानसिक दबाव पर भी खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि कई बार एक्टर का आत्मविश्वास डगमगा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

लंबे संघर्ष के बाद रिया चक्रवर्ती की दमदार वापसी, एक्टिंग से फिर OTT पर मचाएंगी तहलका

‘उस रात वो घर नहीं पहुंची…’ कोर्टरूम में इंसाफ की आवाज बनीं तापसी पन्नू, ‘अस्सी’ का ट्रेलर देगा झकझोर

कोरोना, लॉकडाउन और खतरनाक लत…भारत में कैसे हुई ‘किलर’ कोरियन कल्चर की एंट्री, क्यों बन गया जानलेवा जुनून?

आरती सिंह संग फोटो पर दिया अजीब एक्सप्रेशन, बेटे जेह को दिखाई आंख, ISPL में बदले तेवर पर ट्रोल हुईं करीना कपूर

वरुण शर्मा ने कही ये बात

वरुण शर्मा ने कहा कि कभी-कभी मन में कई सवाल आते हैं कि क्या सब ठीक होगा? अगली फिल्म कैसी बनेगी? पिछली से बेहतर होगी या बड़ी? सफलता कब मिलेगी? वरुण ने माना कि वह खुद इन मुश्किल दौर से गुजर चुके हैं। उन्होंने लिखा कि कई रातों तक उनकी नींद उड़ जाती है, वह खुद से लंबी बातें करते हैं और जिंदगी को समझने की कोशिश करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर का किया रिव्यू, आदित्य धर हुए भावुक, बोले- आपने हमें निडर सोचना सिखाया

वरुण शर्मा हुए भावुक

हालांकि, दिल्ली में मिले फैंस के प्यार ने उन्हें फिर से नई ऊर्जा दी। वरुण ने भावुक होकर लिखा कि आज फिर आत्मविश्वास जगा कि सब कुछ अच्छे से ठीक हो जाएगा। कभी-कभी बस थोड़ी प्रेरणा की जरूरत होती है, और आज हजारों दोस्तों ने वही किया। पोस्ट के अंत में वरुण शर्मा ने सभी का दिल से शुक्रिया अदा किया और लिखा कि मैं हमेशा सभी का आभारी रहूंगा। अपनी यारी जिंदाबाद।

Varun sharma emotional post delhi fans rahu ketu promotion hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2025 | 03:41 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.