-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ustad Bhagat Singh Ott Release Date Netflix Pawan Kalyan Film Details
‘उस्ताद भगत सिंह’ OTT पर कब होगी रिलीज? पवन कल्याण की फिल्म तोड़ेगी 4 हफ्ते वाला ट्रेंड
- Written By: स्नेहा मौर्या
Pawan Kalyan Movie On Ott: पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। अब फैंस जानना चाहते हैं कि यह फिल्म OTT पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

उस्ताद भगत सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ustaad Bhagat Singh OTT Release Date: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दिलचस्प बात यह रही कि इसी तारीख पर पहले Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसके हटने के बाद ‘उस्ताद भगत सिंह’ को सोलो रिलीज का फायदा मिला।
OTT रिलीज में होगा बदलाव
आमतौर पर तेलुगू फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 4 हफ्तों के भीतर OTT प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। लेकिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ इस ट्रेंड को तोड़ने जा रही है। फिल्म के मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया था कि इसका डिजिटल प्रीमियर थिएट्रिकल रिलीज के पांच हफ्ते बाद किया जाएगा।
निर्माता नवीन येरनेनी ने एक प्रेस मीट के दौरान बताया था कि फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा समय देने के लिए यह फैसला लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, 5 जुलाई को करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, करीबी लोग होंगे शामिल
कब और कहां देख पाएंगे फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का OTT पार्टनर नेटफ्लिक्स है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ 24 अप्रैल के आसपास इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किए जाने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख सकें।
इन सबके बीच अगर फिल्म के स्टारकास्ट के बारे में बात करें, तो पवन कल्याण के अलावा श्रीलीला, राशि खन्ना, के.एस. रविकुमार, पार्थिबन, गौतमी, राव रमेश और सत्यम राजेश जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक सियासी साजिश के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री की हत्या की योजना के बीच उनके बेटे के लापता होने का मामला सामने आता है। जांच में शक की सुई उस्ताद भगत सिंह पर जाती है, जिसे पवन कल्याण ने निभाया है।
इसके बाद कहानी कई रहस्यों और ट्विस्ट्स के साथ आगे बढ़ती है, जहां धीरे-धीरे सच्चाई सामने आती है और किरदार के असली मकसद का खुलासा होता है।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कैसे बना रणवीर सिंह का खौफनाक लुक? BTS वीडियो ने खोला राज
डायरेक्शन और खास बात
फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है, जिन्होंने इससे पहले 2012 में ‘गब्बर सिंह’ में भी पवन कल्याण के साथ काम किया था। दोनों की यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल होती नजर आ रही है।
Ustad bhagat singh ott release date netflix pawan kalyan film details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
Jun 24, 2026 | 08:05 AMरिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी निलंबित, कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन
Jun 24, 2026 | 08:00 AMमहाराष्ट्र IPS ट्रांसफर: 1997 बैच के IPS नांगरे पाटिल संभालेंगे नागपुर की कमान, गृह मंत्रालय ने जारी की लिस्ट
Jun 24, 2026 | 07:51 AMकान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत: पाए गए थे कैनाइन डिस्टेंपर रोग के लक्षण, कई दिनों से चल रहा था इलाज
Jun 24, 2026 | 07:50 AMदिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने फिर जारी किया तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; जानें इन राज्यों का हाल
Jun 24, 2026 | 07:34 AMEthanol Blended Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई: ‘इंटरनेट के दावे पूरी तरह भ्रामक, ईंधन पूरी तरह सुरक्षित’
Jun 24, 2026 | 07:27 AMमध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में हीटवेव का असर
Jun 24, 2026 | 07:22 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













