Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अरुण गोविल बर्थडे: टीवी के राम कभी हुआ करते थे चेन स्मोकर, शूटिंग के दौरान यह देख भड़के थे फैंस

अरुण गोविल आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने दुरदर्शन के शो रामायण से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। उन्होंने शो में राम का किरदार निभाया था। जिसके बाद लोग उन्हें भगवान राम मानने लगे थे। जानते हैं उनके बारे में।

  • By अदिति भंडारी
Updated On: Jan 12, 2025 | 08:08 AM

अरुण गोविल बर्थडे (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: रामायण दुरदर्शन पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो था। इसका प्रसारण 25 जनवरी 1987 से शुरू हुआ था। शो का आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को प्रसारित किया गया था। शो में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। जिसके बाद वे इस भूमिका से बाहर नहीं निकल पाए। शो को प्रसारित हुए 37 साल हो चुके हैं पर एक्टर आज भी टीवी के राम के नाम से जाने जाते हैं। आज अरुण गोविल अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन में जानते हैं उनके बारे में खास बातें।

टीवी के राम अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1952 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। जब वे मेरठ यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे, तब उन्होंने कुछ नाटकों में काम किया था। एक्टर के पिता चाहते थे कि वे सरकारी नौकरी करें पर अरुण कुछ ऐसा करना चाहते थे जिससे सब उन्हें याद रखें। अरुण कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उनका सपना बिजनेसमैन बनने का था और वे इसी सपने को लेकर मुंबई गए।

एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था जब उन्होंने राम का किरदार निभाया तो लोग उन्हें सच में भगवान राम समझने लगे थे। वे बाहर कहीं भी निकलते थे तो लोग उनको देख हाथ जोड़ते थे, पैर पड़ने लगते थे। इतना ही नहीं, टीवी में शो के दौरान अगरबत्ती भी जलाया करते थे। इस शो के बाद उन्हें फिल्मों के लिए भी ऐसे ही किरदार के ऑफर आते थे। लोग उन्हें किसी और रूप में नहीं देख सकते थे। इसलिए उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी।

अरुण ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा खुलासा किया जिससे वे काफी परेशान थे। उन्होंने बताया कि एक बार वे एक तमिल बाइलिंगुअल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उसी समय उन्हें सिगरेट की तलब लगी, वे उस समय चेन स्मोकर हुआ करते थे। तो वे एक कोने में जाकर सिगरेट पीने लगे। तब वहां एक शख्स था, वो उन्हें दूसरी भाषा में भला-बुरा बोलने लगा।

तब वहां एक और शख्स था जिससे एक्टर ने पूछा यह क्या बोल रहा है। उस समय उन्हें पता चला कि वो शख्स उनके शो रामायण का फैन था और उन्हें सिगरेट पीते देख गुस्सा हो रहा था। वो बोल रहा था हम आपको भगवान मानते हैं और आप सिगरेट पी रहे हैं। इस घटना के बाद एक्टर ने बताया कि उसके बाद उन्होंने कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया।

अरुण रामायण के बाद काफी पॉपुलर हुए लेकिन उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम 1977 में ताराचंद बडजात्या की फिल्म पहेली से रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘सावन को आने दो’ (1979), ‘सांच को आंच नहीं’ (1979) और ‘इतनी सी बात’ (1981), ‘हिम्मतवाला’ (1983), ‘दिलवाला’ (1986), ‘हथकड़ी’ (1995) और ‘लव कुश’ (1997) जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया।

एक्टर ने टीवी शो रामायण में राम की भूमिका निभाने से पहले रामानंद सागर के शो विक्रम और बेताल में विक्रमादित्य का रोल किया था। यह उनका पहला टीवी शो था। इसकी सफलता के बाद उन्हें 1987 में रामायण में राम का किरदार मिला। वैसे, अरुण ने ‘लव कुश’ (1989), ‘कैसे कहूं’ (2001), ‘बुद्धा’ (1996), ‘अपराजिता’, ‘वो हुए न हमारे’ और ‘प्यार की कश्ती में’ जैसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम किया है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

Tvs ram arun govil was chain smoker fans get angry during shoot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2025 | 08:08 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं यह सब्जी, फैटी लिवर से लेकर बॉडी डिटॉक्स करने के गुण हैं इसमें

2

शरीफ सरकार की कड़ी कार्रवाई! पाकिस्तान में चला ‘टॉप-सीक्रेट’ ऑपरेशन, कई आतंकियों का सफाया

3

Love Rashifal 2026: नए साल में कैसा रहेगा आपका प्रेम? जानें कर्क और सिंह राशि के लिए खास भविष्यवाणी

4

धमाकेदार कमाई के बाद भी ‘धुरंधर’ रह गई पीछे, 2025 की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.