टीवीएफ के संघर्ष से लेकर 100 करोड़ की कामयाबी तक, अरुणाभ कुमार की जिंदगी में एकता कपूर बनीं बड़ा सहारा

Arunabh Kumar The Vvaan Movie: टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ कुमार के 20 साल के कड़े संघर्ष के बाद बनी पहली फिल्म ‘द वन’बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
Arunabh Kumar The Vvaan Movie
फिल्म 'द-वन'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अरुणाभ कुमार ने 2006 में फिल्ममेकर बनने का सपना लेकर मुंबई का रुख किया था।

  • असफलताओं के बाद अरुणाभ कुमार ने 2012 में TVF की शुरुआत की।

  • एकता कपूर के भरोसे से फिल्म 'द-वन' बनाने का सपना पूरा हुआ।

  • अरुणाभ कुमार की पहली थिएट्रिकल फिल्म 'द-वन' का ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ के करीब पहुंचा।

Arunabh Kumar Struggle Story: सपनों के शहर मुंबई में अपनी एक अलग पहचान बनाने का सफर किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। इस बात की मिसाल पेश करते हुए द वायरल फीवर यानी टीवाएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने अपने संघर्ष के उन पन्नों को पलटा है, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। साल 2006 में जब उन्होंने मुंबई में कदम रखा था, तो उनका एकमात्र सपना एक बड़ा फिल्ममेकर बनने का था।

लेकिन रास्ता इतना आसान नहीं थी और लगातार मिलने वाली असफलताओं ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ एड्स और टेलीविजन की दुनिया में भी उन्हें केवल मायूसी ही हाथ लगी थी। हालात इतने बदतर हो चुके थे कि साल 2012 तक स्थिति यह आ गई थी कि उन्हें 2 वक्त की रोटी के लाले पड़ने लगे थे।

उम्मीदें टूटने पर जब बदलना पड़ा रास्ता

अरुणाभ कुमार ने फिल्म डायरेक्शन के अपने शुरुआती सपने को कुछ समय के लिए विराम दे दिया। अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने साल 2012 में टीवीएफ की नींव रखी। उस वक्त शायद ही किसी ने सोचा होगा कि डिजिटल कंटेंट की दुनिया में क्रांति लाने वाला यह मंच आगे चलकर इतिहास रचेगा।

उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म में एक से बढ़कर एक बेहतरीन और दिल को छू लेने वाले शोज दिए, जिन्होंने भारतीय दर्शकों के देखने का नजरिया ही बदल कर रख दिया। हालांकि, पर्दे के पीछे सिनेमा बनाने की वह कसक उनके दिल में आज भी जिंदा थी।

एकता कपूर के एक भरोसे ने बदल दी किस्मत

अरुणाभ कुमार के जीवन में भी एक ऐसा दौर आया था जब उन्होंने पूरी तरह से फीचर फिल्म बनाने का विचार अपने दिल से निकाल दिया था। ऐसे मुश्किल वक्त में जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आईं।

Arunabh Kumar The Vvaan Movie
Bigg Boss 20: पंचायत फेम आसिफ खान का बिग बॉस 20 का सफर हुआ खत्म, इविक्शन के बाद दोस्तों की आंखों से छलके आंसू

एकता कपूर के अटूट भरोसे, सही मार्गदर्शन ने ही उन्हें अपनी फिल्म ‘द-वन’ को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, उन्होंने अपने लंबे समय के साथी और डायरेक्टर दीपक मिश्रा की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने उनकी सालों पुरानी कल्पना को अपनी बेहतरीन समझ के साथ पर्दे पर जीवंत कर दिया।

मास बेल्ट में धूम मचा रही है फिल्म ‘द वन’

20 साल का लंबा इंतजार, अनगिनत संघर्ष और एक अधूरा सा लगने वाला सपना आखिरकार अब हकीकत में बदल चुका है। टीवीएफ के बैनर तले बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की थिएट्रिकल फिल्म ‘द-वन’ को दर्शकों का अभूतपूर्व प्यार मिल रहा है।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और तेजी से 100 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ रही है। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर भावुक होते हुए अरुणाभ ने सोशल मीडिया पर उस पुराने दौर को याद किया जब वह हीरानंदानी के कॉफी शॉप में बैठकर लैपटॉप पर अपनी कहानी लिखा करते थे।