

Highlights
पंचायत फेम एक्टर आसिफ खान बिग बॉस 20 से हुए बाहर।
9वें हफ्ते में कम वोट मिलने के कारण हुआ इविक्शन।
आसिफ की विदाई पर घरवाले हुए भावुक, दोस्तों की आंखों से छलके आंसू।
शो से बाहर आने के बाद आसिफ ने इसे जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर बताया।
Asif Khan Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 का सफर अब बेहद रोमांचक और इमोशनल मोड़ पर पहुंच चुका है। शो का 9वां वीक कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने घर के माहौल को पूरी तरह से बदल दिया।
अपनी जबरदस्त एक्टिंग से घर-घर में पहचान बनाने वाले पंचायत फेम एक्टर आसिफ खान को इस हफ्ते घर से बेघर होना पड़ा है। शो के होस्ट सलमान खान ने जब सबसे कम वोट मिलने के कारण उनके इविक्शन की घोषणा की, तो वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया।
जब आसिफ खान अपने जाने की तैयारी कर रहे थे, तो पूरा माहौल काफी गमगीन हो गया था। उनके करीबी साथी यंग डीएसए और स्काउटओपी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। इसके अलावा कनिका मान और आम्रपाली दुबे जैसी जानी-माने चेहरे भी इस इमोशनल पल में काफी भावुक नजर आए।
आसिफ खान ने अपने जाने से पहले एक अलग अंदाज में सबको अलविदा कहा। उन्होंने मजाकिया और भावनात्मक लहजे में अपने सफर का अंत करते हुए कहा कि एक्टर आसिफ खान का यह सफर यहीं समाप्त होता है और वह जल्द ही किसी नए रोल में दर्शकों के सामने लौटेंगे।
आसिफ खान ने जब इस रियलिटी शो में कदम रखा था, तो शुरुआत में उन्हें एक मजबूत और दमदार दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। काज़ी तौकीर के साथ उनकी तीखी बहस ने काफी चर्चाओं में थीं, जहां वह अपना आपा खो बैठते हुए नजर आए थे।
इसके अलावा काम के सिलसिले को लेकर अमन गांधी के साथ हुई उनकी अनबन को दर्शकों ने भी नापसंद किया था। उनके इस तरह के बर्ताव पर शो के होस्ट सलमान खान ने भी सख्त आपत्ति जताई थी। सलमान ने उन्हें उनकी भाषा और गुस्से के लिए न सिर्फ फटकार लगाई थी, बल्कि उन्हें शो की पहली वॉर्निंग भी दी थी, जो उनके पूरे सफर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
घर से बाहर आने के बाद आसिफ ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बिग बॉस के पूरे अनुभव को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा बताया है।
आसिफ खान ने साफ किया कि इस मंच ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और घर के अंदर बिताया गया हर एक पल उनके दिल के बेहद करीब रहेगा। उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट के साथ कमबैक करेंगे। उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।