नौकर-चाकर होने के बावजूद खुद बदलते थे बेटे की नैपी, बड़ी दिलचस्प है तुषार कपूर की सिंगल फादर वाली कहानी

Tusshar Kapoor Birthday: सरोगेसी से पिता बने एक्टर तुषार कपूर अकेले ही अपने बेटे लक्ष्य की परवरिश की। जानिए कैसे वह एक पिता के साथ-साथ मां की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा निभाई।
Tusshar Kapoor Birthday
तुषार कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • तुषार कपूर साल 2016 में सरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य के पापा बने थे।

  • घर में स्टाफ होने के बाद भी बेटे की नैपी बदलने और नहलाने जैसे काम खुद करते थे।

  • लक्ष्य के लिए तुषार ने अपना रूटीन बदला और शाम को घर लौटने का नियम बनाया।

  • सिंगल फादर के रूप में प्यार और डिसीप्लीन के बीच बैलेंस बनाकर बेटे की परवरिश की।

Tusshar Kapoor Single Father Story: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में अभिनेता जीतेंद्र और शोभा कपूर के घर जन्मे तुषार बीते 25 सालों से हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। हालांकि उन्हें अपने पिता जैसी बड़ी स्टारडम और सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया है।

करियर की शुरुआत और फेमस फिल्मों का सफर

तुषार कपूर ने साल 2001 में फिल्म मुझे कुछ कहना है से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आई थीं।

अपनी पहली ही फिल्म के लिए तुषार को फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था। रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल, द डर्टी पिक्चर, क्या सुपर कूल हैं हम, खाकी और शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

शादी से बनाई दूरी लेकिन बेटे के पिता हैं तुषार

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर रियल लाइफ में सरोगेसी से पिता बनने के बाद से अकेले ही अपने बेटे लक्ष्य की देखभाल कर रहे हैं और अपनी पूरी दुनिया उसी के इर्द-गिर्द समेट ली है। एक सिंगल फादर के तौर पर तुषार कपूर की लाइफ में लक्ष्य के आने के बाद सब कुछ बदल गया।

आज उनका बेटा ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वह अपने काम के दौरान भी बेटे लक्ष्य को अकेला नहीं छोड़ते और कई बार उसे शूटिंग सेट पर भी साथ लेकर जाते थे।

एक बातचीत के दौरान जब तुषार से पूछा गया कि क्या लक्ष्य को कभी मां की कमी महसूस होती है, तो उनका जवाब बेहद भावुक और आत्मविश्वास से भरा था। तुषार कपूर का मानना है कि उनके बेटे को मां की कमी इसलिए नहीं खलती, क्योंकि वह खुद एक मां के रूप में हर पल उसके साथ मौजूद रहते हैं।

Tusshar Kapoor Birthday
तुषार कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

नौकरों की फौज होने के बाद भी खुद करते हैं हर काम

अक्सर कहा गया है कि फिल्म स्टार के बच्चों की देखभाल के लिए घर में स्टाफ की पूरी फौज होती है। तुषार कपूर के घर में भी काम करने वाले लोगों की कमी नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने बेटे के किसी भी काम के लिए दूसरों पर डिपेंड रहना पसंद नहीं किया।

बेटे लक्ष्य के लिए कपड़े खरीदने से लेकर उसकी नैपी बदलने, उसे नहलाने और दूध पिलाने के बाद डकार दिलाने तक के सभी काम तुषार ने खुद किए हैं। एक मां की तरह बच्चे की हर छोटी-बड़ी जरूरत को समझने के कारण वह खुद को इस मामले में माहिर मानते हैं।

Tusshar Kapoor Birthday
बॉलीवुड में स्टारडम, अमिताभ बच्चन पर क्रश, फिर छोड़ी इंडस्ट्री, विदेश में हेयरड्रेसर बनीं शिल्पा शिरोडकर

जब बेटे लक्ष्य के लिए खुद पर लगा लिया था शाम का कर्फ्यू

लक्ष्य के जन्म ने तुषार कपूर की जीवनशैली और दिनचर्या को पूरी तरह अनुशासित कर दिया है। तुषार कपूर का मानना हैं कि लक्ष्य एक बेहद समझदार बच्चा है, जो रात में बेवजह रोकर परेशान नहीं करता था, बल्कि केवल भूख लगने पर ही उठता था।

इससे उनकी मुश्किलें थोड़ी कम जरूर हुईं, लेकिन उन्होंने अपनी आदतों में बड़ा बदलाव किया। तुषार ने अपने लिए एक कड़ा नियम बनाया, जिसमें वह शाम को एक तय समय से पहले हर हाल में घर लौट आते हैं, ताकि बेटे के सोने से पहले उसके साथ वक्त बिता सकें और सुबह भी उसी के साथ उठ सकें।