-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tulsi Will Return Tv Again Smriti Irani Said This Show Became Voice Of Women
तुलसी फिर लौटेंगी टीवी पर, स्मृति ईरानी बोलीं- यह शो महिलाओं की आवाज बना
- Written By: सोनाली झा
Smriti Irani Return to TV: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 29 जुलाई से टीवी पर वापसी कर रही है, जिसमें स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी का किरदार निभाएंगी। यह शो रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

तुलसी फिर लौटेंगी टीवी पर
Smriti Irani New Show: भारतीय टेलीविजन के इतिहास में कुछ ही शोज ऐसे हैं जिन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी और टीवी की परिभाषा बदल दी। एक ऐसा ही शो था ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, जो साल 2000 से 2008 तक स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ और हर घर में अपनी जगह बना गया। अब एक बार फिर यह शो नए रूप में 29 जुलाई से वापसी कर रहा है, और इसके साथ ही स्मृति ईरानी भी एक बार फिर तुलसी के किरदार में नजर आएंगी।
हाल ही में एक मीडिया बातचीत में स्मृति ईरानी ने इस शो की अहमियत पर बात करते हुए बताया कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ उस समय एक क्रांतिकारी कदम था, जब टीवी पर महिलाओं को लीड रोल में दिखाना दुर्लभ था। उन्होंने कहा कि उस वक्त रात 10:30 बजे कोई टीवी नहीं देखता था। एक महिला-प्रधान शो बनाना और उसे इतने बड़े स्तर पर सफल बनाना एक साहसी कदम था। तुलसी सिर्फ एक किरदार नहीं थी, वह हर घर की आवाज़ बन गई थी।
महिलाओं की आवाज बना ये शो
स्मृति ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह शो केवल एक पारिवारिक ड्रामा नहीं था, बल्कि इसने महिलाओं की भावनाओं, संघर्षों और नेतृत्व को सम्मान और स्पेस दिया। शो ने उस समय एक नई शुरुआत की, जहां महिलाओं को केवल सास-बहू के झगड़ों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उन्हें समाज और परिवार में निर्णायक भूमिका में दिखाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
शो का नया सीजन
जैसे-जैसे शो का नया सीजन पास आ रहा है, यह सिर्फ़ पुरानी यादें ही नहीं, बल्कि एक नया मकसद भी लेकर आ रहा है। दर्शक दोबारा अपने पसंदीदा किरदारों से जुड़ने के लिए बेताब हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी अब नए अंदाज में लौट रही है, 29 जुलाई से हर रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर। इस बार की कहानी नई है, लेकिन एहसास वही पुराने हैं। टीवी के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ने वाला है, जिसे आप नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर ने सौतेले बेटे सिकंदर संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोले- असल जिंदगी…
शो की कहानियां
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुका है। साल 2000 में जब ये शो शुरू हुआ था, तो इसकी कहानियों, किरदारों और इमोशनल गहराई ने हर घर में जगह बना ली थी। अब जब ये वापसी कर रहा है, तो लोग न सिर्फ इसकी कहानी जानने को बेताब हैं, बल्कि अपनी प्यारी तुलसी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए भी दिल से जुड़ चुके हैं।
Tulsi will return tv again smriti irani said this show became voice of women
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वीडियो: कैफे टेबल पर हत्या की प्लानिंग, एक दूसरे के कान में फुसफुसाते नजर आए सिया गोयल और चेतन चौधरी
Jun 25, 2026 | 04:59 PMसुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
Jun 25, 2026 | 04:53 PMIndian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां
Jun 25, 2026 | 04:41 PM‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
Jun 25, 2026 | 04:31 PMदेवली में नमो उद्यान भूमि विवाद, जिलाधिकारी ने बहुमत से पारित प्रस्ताव किया निरस्त
Jun 25, 2026 | 04:30 PMभंडारा में डिजिटल खेती की क्रांति, 71 हजार से अधिक किसानों ने अपनाया महाविस्तार ऐप
Jun 25, 2026 | 04:28 PMनागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
Jun 25, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM













