Tulsi Kumar Mahakal Darshan: महाकाल के दरबार पहुंचीं तुलसी कुमार, परिवार संग किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन
Tulsi Kumar Visit Mahakal Temple: तुलसी कुमार ने हाल ही में महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचीं। वीडियो शेयर करते हुए कहा कुछ दर्शन देते हैं सुकून।
- Written By: यति सिंह
तुलसी कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tulsi Kumar Mahakal Darshan News: दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी और मशहूर गायिका तुलसी कुमार ने हाल ही में महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचीं। तुलसी कुमार अपने पूरे परिवार के साथ महाकाल के दर्शन किए जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
तुलसी कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक मोंटाज वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तुलसी कुमार अपनी बहन और परिवार के साथ बाबा महाकाल के दरबार में नजर आ रही हैं। तुलसी कुमार के वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि तुलसी बहन के साथ मंदिर के बाहर साधारण और पारंपरिक सूट पहने हुए नजर आ रही हैं।
तुलसी कुमार ने किए महाकाल के दर्शन
तुलसी कुमार वीडियो शेयर करते हुए ने लिखा, “कुछ सफर इंसान को एक अलग ही तरह का सुकून और राहत देते हैं। खासकर वो सफर, जो पूरी श्रद्धा, मन की शांति और अपने परिवार के साथ मिलकर तय किए जाएं। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग – उज्जैन। हर हर महादेव।” तुलसी कुमार के इस पोस्ट पर उनके फैंस ‘जय महाकाल’ और ‘हर हर महादेव’ लिखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज, ZEE5 की इन 5 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट, एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
Who is Shekhar Chaudhary: चोरी-छिपे सगाई, फिर LIVE कॉन्सर्ट में खुलासा! कौन हैं मिस्ट्री मैन शेखर चौधरी
Rohit Chandel POCSO Case: रोहित चंदेल पर पॉक्सो का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में किया बड़ा कबूलनामा
The Odyssey India Premiere: प्रीमियर से कटिंग चाय तक, तस्वीरों में देखें हॉलीवुड स्टार्स का देसी अंदाज
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग देश के 12 सबसे पवित्र और शक्तिशाली शिव मंदिरों में से एक है। यहां भगवान शिव को ‘काल के स्वामी’ यानी महाकाल के रूप में पूजा जाता है। यह भारत का एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। मंदिर की सबसे बड़ी पहचान ब्रह्म मुहूर्त (सूर्योदय से पहले) में होने वाली ‘भस्म आरती’ है, जिसमें भगवान शिव का श्रृंगार किया जाता है।
महाकाल के दर्शन करने पहुंची कई बॉलीवुड हस्तियां
उज्जैन में महाकालेश्वर को उज्जैन का राजा माना जाता है। मान्यता के अनुसार, कोई भी अन्य राजा या मुख्यमंत्री इस नगर में रात नहीं गुजार सकता। इस साल मंदिर में की बॉलीवुड हस्तियों और वीआईपी लोगों ने महाकाल के दर्शन किए। तुलसी कुमार से पहले भी कई बड़े कलाकार बाबा के दर पर मत्था टेकने आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant Emotional Video: ‘घर श्मशान घाट जैसा लगता है’, अपने दुख में टूट गई राखी, भारती सिंह के छलके आंसू
बता दें कि तुलसी कुमार एक लोकप्रिय गायिका और प्रसिद्ध संगीत कंपनी ‘टी-सीरीज’ के संस्थापक स्वर्गीय गुलशन कुमार की बेटी हैं। गायिका अक्सर आध्यात्मिक यात्रा पर जाती रहती हैं। इससे पहले तुलसी कुमार जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई थीं, जहां उन्होंने अपने पिता द्वारा चले आ रहे भंडारे में भी शिरकत की थी।
