खेसारी लाल यादव के वायरल वीडियो पर मलाइका अरोड़ा का फूटा गुस्सा, बोलीं- जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?

Malaika Arora Reaction: खेसारी लाल यादव का डॉग को हटाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि ये आदमी कौन है?
Malaika Arora on Khesari Lal Yadav Video Viral Video Instagram Story
खेसारी लाल यादव और मलाइका अरोड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Malaika Arora On Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इवेंट के दौरान फोटो क्लिक करवाने पहुंचते हैं। फोटो स्पॉट पर पहले से एक डॉग बैठा होता है, जिसे हटाने के लिए कहा जाता है। इसके बाद एक महिला डॉग को खींचकर वहां से हटाती नजर आती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने वीडियो साझा करते हुए खेसारी लाल यादव को पहचाना नहीं और पूछा कि आखिर वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है। मलाइका अरोड़ा ने वायरल क्लिप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर करते हुए लिखा कि ये आखिर कैसे लोग हैं? और ये आदमी कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है? बहुत ही घिनौनी हरकत है।

Malaika Arora on Khesari Lal Yadav Video Viral Video Instagram Story

मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा और तेज हो गई। कई यूजर्स ने उन्हें बताया कि वीडियो में दिखाई देने वाले शख्स भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इस घटना की आलोचना की। यूजर्स का कहना है कि किसी जानवर के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, खेसारी लाल यादव हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने के लिए तैयार थे। जब अभिनेता फोटो क्लिक करवाने के लिए तय स्थान पर पहुंचे तो वहां पहले से एक डॉग बैठा हुआ था। वीडियो में दिखाई देता है कि डॉग को हटाने के लिए कहा जाता है, जिसके बाद एक महिला उसे पकड़कर वहां से हटा देती है। यह दृश्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

कुछ लोगों का कहना है कि फोटोशूट के लिए जगह खाली कराना सामान्य प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन जानवर के साथ संवेदनशीलता बरतना जरूरी था। फिलहाल इस वायरल वीडियो और मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक खेसारी लाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com