यश की ‘टॉक्सिक’ का क्रेज बरकरार, फर्स्ट शो देखने उमड़ी भारी भीड़, 4 साल बाद एक्टर की वापसी

Toxic Movie Release: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई मल्टीप्लेक्स और थिएटर्स में इस फिल्म को देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Toxic Movie Release
फिल्म टॉक्सिक(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Toxic First Day First Show: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' आखिरकार दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मैसूर के फेमस डीआरसी आइनॉक्स सहित देश-विदेश के कई मल्टीप्लेक्स और थिएटर्स में इस फिल्म को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ रही है। बड़े पर्दे पर यश की वापसी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा था, लेकिन शुरुआती स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया और ट्विटर पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं, जिसने फिल्म की कमाई और प्रभाव पर चर्चा छिड़ दी है।

स्टाइल और एक्शन से भरपूर यश की शानदार वापसी

गीतु मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में यश दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं। शुरुआती शो देखकर निकले दर्शकों ने यश की स्क्रीन प्रेजेंस, उनकी एक्टिंग और उनके स्वैग की जमकर तारीफ की है। फिल्म की टैक्निकल प्रजेंस, सिनेमैटोग्राफी और प्रोडक्शन डिजाइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का माना जा रहा है। विजुअल्स और स्टाइलिश एक्शन सीन्स के मामले में फिल्म कोई कसर नहीं छोड़ती, जिससे फैंस को पर्दे पर एक भव्य सिनेमाई अनुभव मिलता है।

कई अड़चनों को पार कर बड़े पर्दे पर आई फिल्म

लगभग 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार हुई एक्टर यश की यह फिल्म टॉक्सिक आसानी से थिएटर्स तक नहीं पहुंची है। अपनी तय रिलीज डेट 10 अप्रैल 2025 के करीब 503 दिन बाद यह बॉक्स ऑफिस पर उतर पाई है। फिल्म को बनाने में लगातार हुई देरी के कारण मेकर्स को कई बार इसकी रिलीज आगे बढ़ानी पड़ी थी। आखिरकार 26 अगस्त यानी आज की तारीख तय हुई और फिल्म बड़े पर्दे पर आई। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले वेंकट के नारायण और यश ने संयुक्त रूप से इसका निर्माण किया है।

Toxic Movie Release
IAS बनने का था सपना, फिर बनीं टीवी की छोटी बहू, कर्ज में डूबी रुबीना दिलैक ने ऐसे बदली अपनी जिंदगी

तकनीकी टीम और प्री-सेल्स में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की सिनेमैटोग्राफी राजीव रवि ने संभाली है, जबकि संगीत रवि बस्रूर, विशाल मिश्रा और तनिष्क बागची ने तैयार किया है। एडवांस टिकट बिक्री के मामले में फिल्म ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्मों के प्री-सेल्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 1.62 मिलियन से ज्यादा टिकट बेचे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com