यश की फिल्म टॉक्सिक के डिजिटल राइट्स को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां देख पाएंगे...

Toxic OTT Release Date: सुपरस्टार यश और किआरा आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक के डिजिटल राइट्स जी 5 प्लेटफॉर्म ने बड़ी रकम में खरीद लिए हैं, जहां यह थिएटर रन के बाद स्ट्रीम होगी।
Toxic ZEE5 Release
एक्टर यश और नयनतारा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Toxic ZEE5 Release: साउथ सिनेमा के रॉकस्टार यश की एक्शन-थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक इस समय बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रही है। सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है। बड़े पर्दे पर फिल्म का लुत्फ उठाने वाले फैंस के साथ-साथ अब उन दर्शकों के लिए भी बड़ी खबर सामने आ गई है जो घर बैठे इस सिनेमाई आनंद का का इंतजार कर रहे थे। थिएटर्स में रिलीज के फौरन बाद ही फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर को लेकर बड़ा खुलासा हो चुका है।

करोड़ों की भारी-भरकम डील में बिके डिजिटल अधिकार

फिल्म के मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच पिछले काफी समय से स्ट्रीमिंग राइट्स को लेकर बातचीत चल रही थी। खबरों के अनुसार पॉपुलर डिजिटल प्लेटफॉर्म जी 5 ने बाजी मारते हुए टॉक्सिक के ओटीटी राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह सौदा बेहद मोटी रकम में तय हुआ है। पैन-इंडिया स्टार यश की बड़ी फैन फॉलोइंग और फिल्म के प्रति बने माहौल को देखते हुए प्लेटफॉर्म ने इसके डिजिटल अधिकारों के लिए भारी-भरकम राशि का भुगतान किया है।

जानिए कब और कहां देख सकेंगे डिजिटल दर्शक

सिनेमाघरों में फिल्म के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स फिलहाल थिएटर्स पर ही अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं। नियम क् अनुसार बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफल यात्रा पूरी करने के बाद ही यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग 6 से 8 हफ्तों के बाद दर्शक इसे जी 5 पर ऑनलाइन देख सकेंगे। ओटीटी पर आने के बाद यह फिल्म कई भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिससे इसे दुनिया भर के दर्शक अपनी सहूलियत के हिसाब से देख पाएंगे।

स्टारकास्ट और कहानी का जादू बना वजह

फिल्म के ओटीटी राइट्स के इतने महंगे बिकने के पीछे इसकी शानदार स्टारकास्ट और भव्य निर्माण का बड़ा हाथ है। यश के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस किआरा आडवाणी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर साथ देखना दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव साबित हो रहा है। इसके अलावा फिल्म की थ्रिल से भरपूर कहानी, एक्शन सीन्स और जानदार बैकग्राउंड स्कोर ने इसे इस साल की सबसे फेमस फिल्मों में से एक बना दिया है।

Toxic ZEE5 Release
नानी की ‘द पैराडाइज’ में थिरकेंगी कीर्ति सुरेश, एक्ट्रेस ने स्पेशल सॉन्ग को लेकर खोला राज

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बीच मची थी होड़

एक्टर यश की इस फिल्म टॉक्सिक के राइट्स हासिल करने के लिए कई दिग्गज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के बीच कड़ी टक्कर चल रही थी। हर कोई इस बहुचर्चित फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म पर लाकर ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जोड़ना चाहता था। जी 5 ने बाजी मारी और अधिकारों पर कब्जा जमाया। इस डील के पक्का होने से ओटीटी प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, और जल्द ही वे अपने घरों के आरामदायक माहौल में इस मनोरंजक फिल्म का मजा ले सकेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com