यश की ‘टॉक्सिक’ का दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बिगड़ा गणित, गुरुवार को इतनी करोड़ हुई कमाई

Yash Toxic Box Office Collection: सुपरस्टार यश और किआरा की फिल्म टॉक्सिक ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 64 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की।
Yash Toxic Box Office Collection
फिल्म टॉक्सिक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Toxic Box Office Collection Day 2: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की चर्चित फिल्म एक्शन-ड्रामा फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था। पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रचा था। हालांकि, रिलीज के दूसरे ही दिन यानी गुरुवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। समीक्षकों की मिले-जुले रिएक्शन और वर्किंग डे होने के चलते टिकट खिड़की पर दर्शकों की संख्या में काफी कमी आई है। इसके बावजूद फिल्म 2 ही दिनों में भारतीय बाजार में बड़ा आंकड़ा हासिल करने में सफल रही है।

गुरुवार को कमाई में दर्ज हुई 64 फीसदी गिरावट

रिलीज के दूसरे दिन टॉक्सिक के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। जहां पहले दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 36.40 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में करीब 64 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती 2 दिनों को मिलाकर देखा जाए तो फिल्म ने भारत में कुल 137.50 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस पूरा कर लिया है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जाता है।

भाषावार और ओवरसीज में कैसा रहा प्रदर्शन

दक्षिण भारत के साथ-साथ हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी एक्टर यश की फैन फॉलोइंग का फायदा फिल्म को मिल रहा है। दूसरे दिन की फिल्म की कुल कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी भाषा से आया, जहां फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये जोड़े, जबकि तेलुगु से 3 करोड़, तमिल से 1.50 करोड़ और मलयालम से 40 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है। दूसरे दिन ओवरसीज से 10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ग्लोबली पर फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 190.75 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है।

Yash Toxic Box Office Collection
‘आवारापन 2’ की कमाई को लगा ब्रेक, 14वें दिन करोड़ों से लाखों में पहुंचा कलेक्शन

आने वाले वीकेंड से बड़ी उम्मीदें और टक्कर

समीक्षकों की ओर से फिल्म टॉक्सिक के लिए आए मिले-जुले रिएक्शन के बाद अब सभी की नजरें आने वाले वीकेंड पर टिकी हुई हैं। रक्षाबंधन के त्यौहार और छुट्टियों के लंबे वीकेंड का फायदा फिल्म को मिलने की पूरी संभावना है। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि शनिवार और रविवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ फिर से बढ़ सकती है। इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अन्य बड़ी फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर ने टॉक्सिक की राह को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना दिया है। यदि फिल्म वीकेंड पर अपनी पकड़ मजबूत रखती है, तो यह कई नए रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com