38 साल बाद फिर पर्दे पर लौटेंगे टॉम क्रूज, पुराने किरदार की कहानी होगी आगे, साथ दिखेंगी ये एक्ट्रेस

Tom Cruise Upcoming Movie: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने 1990 की अपनी फेमस रेसिंग फिल्म 'डेज ऑफ थंडर' के सीक्वल का ऐलान किया है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस ऐन हैथवे अहम किरदार में नजर आएंगी।
Tom Cruise Upcoming Movie
टॉम क्रूज(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tom Cruise Movie Announcement: हॉलीवुड के एक्शन किंग टॉम क्रूज एक बार फिर अपने फैंस के लिए बेहद खास और बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। लगभग 4 दशक के लंबे इंतजार के बाद उनकी 1990 की ब्लॉकबस्टर रेसिंग ड्रामा फिल्म 'डेज ऑफ थंडर' के सीक्वल की पुष्टि हो गई है। टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया, जिसमें उनके साथ फेमस एक्ट्रेस ऐन हैथवे भी दिखाई दे रही हैं। रेसिंग और रफ्तार के शौकीनों के लिए यह खबर किसी बड़े सरप्रइज से कम नहीं है, क्योंकि यह बहुचर्चित सीक्वल साल 2028 की गर्मियों में दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है।

अनोखे अंदाज में वीडियो शेयर कर दी बड़ी खुशखबरी

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में टॉम क्रूज और ऐन हैथवे डेटोना इंटरनेशनल स्पीडवे पर एक रेस कार के सामने नजर आ रहे हैं। इस दौरान ऐन हैथवे ने अपने तीसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वे पहले अपने बच्चे को जन्म देंगी और उसके बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस पर टॉम क्रूज ने मुस्कुराते हुए सहमति जताई और फैंस को 2028 की गर्मियों में तैयार रहने का मैसेज दिया। दोनों स्टार्स की यह मजेदार केमिस्ट्री और अनूठा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कोल ट्रिकल की वापसी और नए किरदार का धमाकेदार अंदाज

1990 में आई मूल फिल्म 'डेज ऑफ थंडर' में टॉम क्रूज ने नस्कर (NASCAR) रेसर कोल ट्रिकल का यादगार रोल निभाया था, जिसने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी थी। सीक्वल में टॉम क्रूज एक बार फिर उसी निडर और महत्वाकांक्षी रेसर के रूप में वापसी करने जा रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ ऐन हैथवे इस फ्रेंचाइजी में एक नया मोड़ लेकर आ रही हैं। खबरों के अनुसार फिल्म में वे एक कार टीम की मालकिन और मुख्य इंजीनियर की भूमिका में दिखाई देंगी, जो कहानी में एक नया और रोमांचक मोड़ जोड़ेगा।

दिग्गज मेकर्स का साथ और प्रीमियम थिएटर्स में रिलीज की तैयारी

इस हाई-स्पीड एक्शन सीक्वल का डायरेक्शन जोनाथन लेविन करने जा रहे हैं, जबकि विल स्टेपल्स ने इसकी कहानी तैयार की है। टॉम क्रूज खुद इस फिल्म का निर्माण जेरी ब्रुकहाइमर और टॉमी हार्पर के साथ मिलकर कर रहे हैं।

निर्माताओं का इरादा दर्शकों को रेसिंग ट्रैक का असली और रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव देने का है। इसी वजह से फिल्म को खासकर आईमैक्स, डॉल्बी सिनेमा और 4डीएक्स जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज करने की तैयारी की गई है, ताकि हर दर्शक रफ्तार के इस जादू को करीब से महसूस कर सके।

Tom Cruise Upcoming Movie
‘टॉक्सिक’ के बाद कियारा आडवाणी की बल्ले-बल्ले, 10 साल बाद लौट रही फिल्म में मिल सकता है अहम किरदार

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की सरल कहानी, शानदार IMAX विजुअल्स और दमदार स्टारकास्ट के साथ एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देती है। मैट डेमन और टॉम हॉलैंड का अभिनय प्रभावशाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com