Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाग्यश्री पटवर्धन का आज है 53वां जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Feb 23, 2022 | 06:00 AM

Photo- Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : भाग्यश्री पटवर्धन (Bhagyashree Patwardhan) का जन्म 23 फरवरी (February) 1969 को महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली (Sangli) में एक मराठी (Marathi) शाही परिवार (Family) में हुआ था। उनके पिता (Father) विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन (Vijay Singhrao Madhavrao Patwardhan) और मां (Mother) राजलक्ष्मी पटवर्धन (Rajalakshmi Patwardhan) है। भाग्यश्री पटवर्धन एक भारतीय अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह हिंदी भाषा फिल्म और टेलीविजन में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।

अदाकारा आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। अभिनेत्री ने वर्ष 1990 में हिमालय दसानी से शादी की थी। उनको एक बेटा अभिमन्यु दसानी और एक बेटी अवंतिका दसानी है। भाग्यश्री पटवर्धन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1987 में टेलीविजन धारावाहिक ‘कच्ची धूप से की’ थी। बाद में उन्होंने वर्ष 1989 में हिंदी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वो सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने सुमन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके सफल अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने वर्ष 1993 में ‘घर आया मेरा परदेसी’ में अविनाश वधावन के साथ अभिनय की थी। भाग्यश्री पटवर्धन ने वर्ष 2003 में ‘माँ संतोषी माँ’, वर्ष 2006 में  ‘हमको दीवाना कर गए’ और 2010 में ‘रेड अलर्ट: द वॉर विदिन’ में दिखाई दी थी। काफी समय अंतराल के बाद अभिनेत्री ने वर्ष 2014 से 2015 तक लाइफ ओके पर प्रसारित टीवी धारावाहिक ‘लौट आओ तृषा’ से टेलीविजन पर वापसी की थी। वर्ष 2019 में, वह कन्नड़ फिल्म ‘सीताराम कल्याण’ में दिखाई दी थी। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी है। जिसमें फिल्म ‘जनम जनम के साथ’, ‘देवा’, ‘जनानी’, ‘केसरी’ शामिल है। भाग्यश्री पटवर्धन वर्ष 2021 में रिलीज फिल्म ‘थलाइवी’ में कंगना रनौत के साथ अपनी भूमिका में दिखाई दी थी। वहीं इनकी आगामी फिल्म ‘राधे श्याम’ है। इस फिल्म में अभिनेत्री साउथ एक्टर प्रभास की मां की भूमिका में नजर आएंगी।

Today is the 53rd birthday of bhagyashree patwardhan know the special things related to her

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2022 | 06:00 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Social Activist

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.