Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंकिता लोखंडे का आज है 38वां जन्मदिन, पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

  • By संदीप पांडे
Updated On: Dec 19, 2022 | 09:59 AM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) अंकिता लोखंडे जैन (Ankita Lokhande Jain) का आज 38वां जन्मदिन है। उनका जन्म 19 दिसंबर 1984 को इंदौर में एक मराठी परिवार वंदना फडनीस लोखंडे और शशिकांत लोखंडे के घर में हुआ था। अंकिता लोखंडे का असली नाम तनुजा लोखंडे है। उनके पिता शशिकांत लोखंडे एक बैंकर हैं जबकि उनकी मां वंदना फडनीस लोखंडे एक टीचर हैं। अंकिता लोखंडे टेलीविजन धारावाहिक शोज के साथ-साथ फिल्मों में भी अभिनय कर फैंस में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

वो बॉलीवुड फिल्म ‘बागी 3’ और ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। साल 2004 में मुंबई आई एक्ट्रेस मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो ‘बाली उम्र को सलाम’ शो से टेलीवजन डेब्यू की। जिसके बाद उन्हें एकता कपूर के टेलीविजन धारावाहिक शो ‘पवित्र रिश्ता’ में काम करने का मौका मिला। जिससे वो घर-घर में मशहूर हो गईं। इसके अलावा वो ‘झलक दिखला जा 4’ में भी नजर आईं थी। शो ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर अंकिता लोखंडे की मुलाकात दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से हुई थी।

जो ‘पवित्र रिश्ता’ शो में उनके को-स्टार थे। जिसके बाद ये एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बन गए और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इस शो के सेट पर ही सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें प्रपोज किया था। जिसके बाद वो लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं, लेकिन साल 2016 में कुछ विपरीत परिस्थितियों के कारण उनके रास्ते अलग हो गए। जिसके बाद 14 दिसंबर 2021 को अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी कर ली थी। अब ये कपल अपने मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं।

Today is ankita lokhandes 38th birthday read some special things related to her life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2022 | 09:59 AM

Topics:  

  • ankita lokhande

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.