- Hindi News »
- Entertainment »
- Dacoit Box Office Day 5 Collection Total Earnings Report
Dacoit Collection: मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ की कमाई पर लगा ब्रेक, 5 दिनों में 25 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
- Written By: सोनाली झा
Dacoit उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 5वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 25.50 करोड़ पहुंच गया। ‘धुरंधर 2’ की मजबूत पकड़ के चलते फिल्म की कमाई पर असर साफ नजर आ रहा है।

डकैत की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Dacoit Box Office Collection Day 5: डकैत ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ठीक-ठाक शुरुआत जरूर की, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकी। अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है।
फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी, जिसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को 6.85 करोड़ का कलेक्शन हुआ। हालांकि रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और यह 6.40 करोड़ पर सिमट गई। वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म को बड़ा झटका लगा और यह सिर्फ 2.30 करोड़ ही कमा पाई। लेकिन मंगलवार को ‘डकैत’ ने थोड़ी रिकवरी दिखाई और 5वें दिन करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
धुरंधर 2 बन रही सबसे बड़ी चुनौती
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म का कुल 5 दिनों का नेट कलेक्शन 25.50 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि यह आंकड़ा उम्मीद से कम माना जा रहा है। ‘डकैत’ की धीमी कमाई के पीछे सबसे बड़ा कारण धुरंधर: द रिवेंज का मजबूत बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में भी सिनेमाघरों पर कब्जा जमाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
Kala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
हिट: द सेकंड केस का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
‘डकैत’ ने जहां अपने 5वें दिन 3 करोड़ कमाए, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 27वें दिन भी 7.05 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी एक महीने पुरानी फिल्म नई रिलीज को कड़ी टक्कर दे रही है और उसकी कमाई पर असर डाल रही है। धीमी रफ्तार के बावजूद ‘डकैत’ के लिए एक अच्छी खबर भी है। यह फिल्म हिट: द सेकंड केस के लाइफटाइम कलेक्शन (25.92 करोड़) को पार करने के बेहद करीब पहुंच गई है।
कमाई पर पड़ सकता है असर
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म इसी तरह कलेक्शन करती रही, तो जल्द ही यह आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि 50 करोड़ क्लब तक पहुंचना इसके लिए मुश्किल नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में ‘डकैत’ की राह और कठिन हो सकती है, क्योंकि नई रिलीज फिल्में इसकी कमाई को प्रभावित कर सकती हैं। खासकर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के सिनेमाघरों में आने के बाद स्क्रीन काउंट और दर्शकों का बंटवारा होगा। ऐसे में ‘डकैत’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस तय करना आसान नहीं होगा।
Dacoit box office day 5 collection total earnings report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













