Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्टिंग में करियर बनाने के लिए आलिया भट्ट ने बीच में ही छोड़ दी थी 12वीं की पढ़ाई, सिर्फ 10वीं पास है एक्ट्रेस

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Mar 15, 2023 | 06:15 AM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का जन्म 15 मार्च, 1993 को फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) के घर हुआ था। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट गुजराती वंश के हैं जबकि उनकी मां सोनी राजदान कश्मीरी पंडित और ब्रिटिश जर्मन वंश की है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश सिटीजनशिप है। एक्ट्रेस आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया भट्ट ने जमनाबाई नरसी स्कूल में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की हैं, लेकिन वो अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए बारहवीं कक्षा छोड़ दी थी। एक्ट्रेस केवल 10वीं पास है। उन्होंने 10वीं में 71 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे।

आलिया भट्ट अपने पांच साल की उम्र में साल 1999 में थ्रिलर ‘संघर्ष’ में एक बच्चे के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद 2012 वो करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में अपनी अहम भूमिका में दिखाई दी। बाद में वो रोड ड्रामा ‘हाईवे’ में एक अपहरण पीड़िता की भूमिका में नजर आईं। इस फिल्म में उनके किरदार के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसके बाद वो ‘डियर जिंदगी’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘राज़ी’, ‘गली बॉय’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘आरआरआर’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ में दिखाई दी थी। आलिया भट्ट फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ गाने भी गाई हैं।

उन्होंने 2014 में रिलीज फिल्म ‘हाइवे’ में ‘सूहा साहा’ गाने के लिए प्लेबैक सिंगिग किया है। बाद में 2016 में उन्होंने अपने सह-कलाकार दोसांझ के साथ ‘उड़ता पंजाब’ के साउंडट्रैक के लिए ‘इक कुड़ी’ गाना गाया। 5 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई फिल्म ‘डार्लिंग्स’ से आलिया भट्ट ने बतौर प्रोड्यूसर नई पारी शुरू की है। इस फिल्म में उन्होंने अपनी अहम भूमिका भी निभाई थी। आलिया भट्ट ने ऑनलाइन फैशन पोर्टल Jabong.com के लिए 2014 में महिलाओं के लिए अपनी कपड़ों की लाइन डिजाइन की और 2018 में, उन्होंने वीआईपी इंडस्ट्रीज के लिए हैंडबैग की अपनी लाइन लॉन्च की।

2022 में, उन्होंने एड-ए-मम्मा नाम से अपनी खुद की मां और बच्चों के कपड़ों का ब्रांड लॉन्च की। आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल, 2022 को एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी के सात फेरे ली। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 6 नवंबर, 2022 को एक बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम कपल ने राहा रखा है।

गौरतलब है कि आलिया भट्ट फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। इस फिल्म में उनके साथ गैल गैडोट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी। एक्ट्रेस इसके अलावा करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

To pursue a career in acting alia bhatt had left her 12th studies midway the actress is only 10th pass

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2023 | 06:15 AM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.