-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tina Ahuja To Fateh Randhawa Star Kids Struggling In Bollywood To Get Films
स्टार किड होने के बावजूद नहीं मिलता फिल्मों में काम, ये भी हुए हैं नेपोटिज्म का शिकार!
- Written By: अनिल सिंह
बॉलीवुड पर हमेशा ही नेपोटिज्म का आरोप लगाता रहा है। लेकिन बॉलीवुड में कई स्टार किड ऐसे भी हैं जिन्हें नेपोटिज्म का फायदा नहीं मिला। आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन स्टार किड्स के बारे में जो फिल्मों के लिए तरस रहे हैं।

बॉलीवुड में नेपोटिज्म का फायदा इन्हे नहीं मिला
मुंबई: बॉलीवुड पर हमेशा ही नेपोटिज्म का आरोप लगाता रहा मतलब स्टार किड्स को यहां फिल्मों में प्रमोट किया जाता है। लेकिन कई स्टार किड्स ऐसे भी हैं जो फिल्मों में काम पाने के लिए आज भी तरस रहे हैं। गोविंदा की बेटी टीना आहूजा, दारा सिंह के पोते फतेह रंधावा, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह, राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार और अमजद खान के बेटे शादाब खान का नाम ऐसे कलाकारों में शामिल है जो स्टार किड्स होने के बावजूद या तो फिल्म पाने में असमर्थ रहे या फिर दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहे। उन्हें एकाध तो लेकिन इंडस्ट्री में इन्हें ने नेपोटिज्म का फायदा नहीं मिला।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान टीना आहूजा की मां यानी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया और बताया कि बॉलीवुड में गुटबाजी चल रही है और इसी गुटबाजी की वजह से उनकी बेटी को फिल्म नहीं मिलती। टीना आहूजा फिल्मों में काम करना चाहती हैं। लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
फतेह रंधावा
फतेह रंधावा पहलवान और बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर दारा सिंह के पोते हैं। बिंदु दारा सिंह और फराह नाज के बेटे फतेह रंधावा भी बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अब तक उन्हें लेकर किसी भी बड़ी फिल्म का ऐलान नहीं किया गया है। एक इंटरव्यू के दौरान फराह नाज ने भी फतेह रंधावा को फिल्मों में काम देने की बॉलीवुड के लोगों से अपील की थी। अब ऐसे में यह देखना होगा कि फतेह रंधावा बॉलीवुड में किसी बड़ी फिल्म से अपना पदार्पण कब करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
Aditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस

मिमोह चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती का जन्म 30 जुलाई 1984 को हुआ था। वह 40 साल के हो गए हैं। मिमोह की शादी टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से हुई है, जो टीवी सीरियल अनुपमा में नजर आ चुकी हैं। मिमोह को भी करियर के शुरुआती दौर में फिल्म पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन अब वह फिल्म इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर हैं। शुरुआती फिल्मों में वह जनता का दिल जीतने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे। स्टार की धोने के बावजूद ना अब उन्हें फिल्म मिलती है और ना ही वह फिल्मों में नजर आते हैं। साल 2008 में आई फिल्म जिमी से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली है।
पुरु राजकुमार
राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार का जन्म 30 मार्च 1970 को मुंबई में हुआ था। पुरु राजकुमार का पूरा नाम पूर्व राव पंडित है। यह राजकुमार और गायत्री के बेटे हैं। पुरु राजकुमार की मां एक एयर होस्टेस थी जिनका असली नाम जेनिफर था। साल 1996 में बाल ब्रह्मचारी नाम की फिल्म से पुरु कुमार ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में करिश्मा कपूर उनके साथ थी लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके अलावा उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ भी फिल्म में काम किया। लेकिन पिता के साथ होने वाली तुलना और हिट एंड रन केस ने उन्हें बॉलीवुड से दूर कर दिया। अब उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिलता है।
शादाब खान
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर अमजद खान के बेटे शादाब खान ने बॉलीवुड में डेब्यू एक दमदार फिल्म से किया था। वह रानी मुखर्जी के साथ फिल्म राजा की आएगी बारात में नजर आए थे। जिसके बाद लोगों को लगा कि यह बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल करेंगे। लेकिन उसके बाद आई लगातार फिल्मों में उनका अभिनय दर्शकों को पसंद नहीं आया और 4 साल के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। इसके बाद उन्होंने अमजद खान पर किताब लिखी है और वह भी इस समय बॉलीवुड से दूर हैं।
Tina ahuja to fateh randhawa star kids struggling in bollywood to get films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














