- Hindi News »
- Entertainment »
- Hina Khan Reached The Doctor A Week After Marriage Bride Has A Toothache
हिना खान शादी के एक हफ्ते बाद पहुंचीं डॉक्टर के पास, बोलीं- दुल्हन के दांत में दर्द है
हिना खान ने गुपचुप शादी करके हर किसी को चौंका दिया था। उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से 4 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की है। 13 साल डेट करने के बाद इस कपल ने शादी की है।
- Written By: सोनाली झा

हिना खान शादी के एक हफ्ते बाद पहुंचीं डॉक्टर के पास
मुंबई: टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक खास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने 13 साल से डेट कर रहे रॉकी जायसवाल से 4 जून को गुपचुप शादी कर ली। इस रजिस्टर्ड मैरिज की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और हर किसी ने हिना को शादी की बधाई दी।
लेकिन अब शादी के सिर्फ एक हफ्ते बाद ही हिना खान को डॉक्टर के पास जाना पड़ा है। दरअसल, हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह डेंटिस्ट के क्लीनिक में बैठी नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि दुल्हन के दांत में दर्द है। इसके साथ ही उन्होंने क्लिनिक की तस्वीरें भी शेयर कीं जो बेहद लग्जरी और साफ-सुथरा नजर आ रहा था।
हिना के इस पोस्ट के बाद फैंस थोड़े चिंतित भी हुए लेकिन उन्होंने हिना को ढेर सारा प्यार और दुआएं भेजीं। खास बात यह है कि हिना इस समय हनीमून ट्रिप पर हैं और रॉकी ने भी एक खूबसूरत सनसेट वाली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों रेगिस्तान में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। रॉकी ने लिखा कि उम्मीद है यूनिवर्स की एनर्जी हमारी जिंदगी में प्यार और अपनापन बढ़ाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
Priyanka Chopra Net Worth: थलापति विजय की फिल्म से शुरू हुआ सफर, आज हैं करोड़ों की हैं मालकिन
पिता से कानूनी लड़ाई, पत्नी से तलाक, बेटे ने छोड़ा साथ, जानें Thalapathy Vijay की जिंदगी के 7 बड़े विवाद
गौरतलब है कि हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर डाइग्नोज़ हुआ है और वह अपना इलाज करवा रही हैं। इसके बावजूद वो बेहद सकारात्मक सोच और आत्मबल के साथ इस कठिन समय को पार कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार अपने इलाज, मानसिक स्थिति और जर्नी से जुड़ी बातें फैंस से साझा करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- द बंगाल फाइल्स का टीजर रिलीज, विवेक अग्निहोत्री ने फिर खोलेंगे एक और दर्दनाक सच
हिना खान की शादी बेहद सादगी भरी रही। उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहनकर सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लुक चुना, जिसे फैंस ने दिल खोलकर सराहा। उनकी मेंहदी भी बेहद प्यारी थी, जिसे वो अभी भी गर्व से फ्लॉन्ट कर रही हैं। हिना की यह कहानी न केवल एक लव स्टोरी है, बल्कि हिम्मत, उम्मीद और पॉजिटिविटी का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है। फैंस दुआ कर रहे हैं कि हिना जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर एक बार फिर अपने उसी दमदार अंदाज में वापसी करें, जैसे वो हमेशा करती आई हैं।
Hina khan reached the doctor a week after marriage bride has a toothache
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














