Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑस्कर के लिए तीन भारतीय फिल्में हुई नॉमिनेट, India में इस दिन यहां होगी अवॉर्ड्स की लाइव स्ट्रीमिंग

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Mar 11, 2023 | 11:43 AM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : 95th अकादमी अवॉर्ड (Academy Award) का आयोजन 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिल्स (Los Angeles) के डॉल्बी थिएटर (Dolby Theater) में किया गया है। वहीं ऑस्कर 2023 इंडिया के लिए बहुत खास है। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। इस बार तीन भारतीय फिल्में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई हैं। जिसमें एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) का नाम भी शामिल है। जिसके लिए एस एस राजामौली और एक्टर राम चरण इन दिनों अमेरिका में ही हैं।

वहीं ऑस्कर 2023 के प्रजेंटर की जिम्मेदारी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को दी गई है। जिसके लिए एक्ट्रेस 10 मार्च को ही अमेरिका पहुंच चुकी हैं। प्रजेंटर में दीपिका पादुकोण के अलावा एरियाना डेबोस, रिज अहमद, ट्रॉय कोत्सुर, मेलिसा मैक्कार्थी, सैमुअल एल जैक्सन, डोनी येन, ग्लेन क्लोज़, क्वेस्टलव, जोनाथन मेजर्स, एमिली ब्लंट, माइकल बी जॉर्डन, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर कॉनेली, जेनेल मोनाए और ज़ो सलदाना का नाम भी शामिल है।

बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के समारोह का प्रसारण भारत में 13 मार्च को सुबह 5.30 बजे किया जाएगा। तो आइये जानते हैं कि हम भारत में बैठकर कहां और कैसे ऑस्कर अवॉर्ड की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। ऑस्कर 2023 के आयोजन की शुरुआत 12 मार्च को रात 8 बजे से लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थियेटर में होगा। अवॉर्ड सेरेमनी की स्ट्रीमिंग प्रसारण एबीसी नेटवर्क केबल, यूट्यूब टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, डायरेक्ट टीवी और फुबो टीवी पर की जाएगी जबकि भारत में इसकी स्ट्रीमिंग 13 मार्च को सुबह 5.30 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

ऑस्कर की रेस से फिल्म के बाहर होने पर हीरामंडी फेम ताहा शाह बदुशा को नहीं है दुख, बोले- यहां तक पहुंचना ही…

Oscars 2026 से चूकी ‘होमबाउंड’, विशाल जेठवा का टूटा दिल, बोले- उम्मीद थी, फिर भी गर्व है…

Oscar 2026 में भारत को लगा झटका, ‘होमबाउंड’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म से बाहर, फैंस के टूटे सपने

Oscar 2026 में चमकेगा भारत? ‘होमबाउंड’ को लेकर बढ़ी धड़कनें, जानें कब-कहां देखें LIVE

गौरतलब है कि फिल्म ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ गाना बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया है। बेस्ट डॉक्युमेंट्री के लिए फिल्म ‘ऑल दैट ब्रीथ’ और बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए फिल्म ‘द एलिफेंट विस्पर्स’ को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है।

Three indian films nominated for oscars live streaming of awards will be held here on this day in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2023 | 11:43 AM

Topics:  

  • Oscar Awards

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.