The Vvaan New Song: द वन से छठी मईया का टीजर जारी, तमन्ना भाटिया को छठ पूजा करते देख भक्ति में डूबे फैंस

Tamannaah Bhatia Chhathi Maiya Song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' के पहले गाने 'छठी मईया' का टीजर रिलीज हो गया है। 11 सेकंड की झलक में तमन्ना छठ पूजा करती दिखीं।
Tamannaah Bhatia Chhathi Maiya Song
तमन्ना भाटिया(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Vvaan Chhathi Maiya Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल फिल्म 'द वन' लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी और इसके अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ-साथ अब इसके गाने भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म के पहले गाने 'छठी मईया' का टीजर जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भोजपुरी छठ गीत को मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है।

मेकर्स ने बुधवार को 'छठी मईया' गीत की पहली झलक साझा की। महज 11 सेकंड के इस टीजर में तमन्ना भाटिया छठ पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। उनके किरदार को आस्था में लीन दिखाया गया है। छोटी सी झलक होने के बावजूद टीजर फिल्म की आध्यात्मिक और रहस्यमयी दुनिया का एहसास कराता है। तमन्ना का लुक और पूजा का माहौल दर्शकों को फिल्म की कहानी से जुड़े धार्मिक और लोककथा वाले पहलू की झलक देता है।

विशाल मिश्रा ने भोजपुरी में गाया छठ गीत

विशाल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक दिन पहले ही संकेत दिया था कि वह एक बार फिर 'छठी मईया' को लेकर आ रहे हैं। हालांकि, उस समय उन्होंने यह खुलासा नहीं किया था कि यह गीत फिल्म 'द वन' का हिस्सा होगा। अब टीजर सामने आने के बाद साफ हो गया है कि विशाल की आवाज में यह खास छठ गीत फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है। ‘छठी मईया’ गीत को विशाल मिश्रा ने न सिर्फ गाया है, बल्कि इसकी धुन भी उन्होंने ही तैयार की है।

गुरुवार को रिलीज होगा पूरा गाना

'छठी मईया' के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। 'छठी मईया' के टीजर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'छठ की भक्ति और छठी मईया का आशीर्वाद।' टीजर के बाद अब दर्शकों को पूरे गाने का इंतजार है। यह गीत गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर लोग इसकी पूरी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tamannaah Bhatia Chhathi Maiya Song
कनाडा में फायरिंग के बाद डरे एमी विर्क के फैंस, पिता कुलजीत सिंह ने दिया अपडेट, बोले- हम पूरी तरह सुरक्षित हैं

द वन की कहानी

'द वन' की कहानी बिहार के मां वन देवी मंदिर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सुपरनैचुरल तत्वों के साथ भारतीय लोककथाओं और आस्था को भी खास जगह दी गई है। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 'द वन' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com