सूर्यास्त के बाद जहां जाने की मनाही, उसी रहस्यमयी मंदिर पर बनी है सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’

Sidharth Malhotra The Vvaan: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म 'द वन' बिहार के पटना स्थित 16वीं सदी के वन देवी मंदिर से जुड़ी एक प्राचीन रहस्यमयी कहानियों पर आधारित है।
Sidharth Malhotra The Vvaan
सिद्धार्थ मल्होत्रा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar 16th Century Temple: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की आने वाली नई फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का टीजर रिलीज होते ही हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। इस फिल्म की कहानी किसी काल्पनिक दुनिया पर नहीं, बल्कि बिहार की धरती पर सदियों से चली आ रही एक रहस्यमयी कहानियों से प्रेरित है। मेकर्स ने हाल ही में खुलासा किया है कि पर्दे पर दिखाई जाने वाली यह खौफनाक और दैवीय कहानी असल जिंदगी के एक ऐतिहासिक मंदिर से जुड़ी हुई है।

बिहार के 16वीं सदी पुराने रहस्यमयी मंदिर से जुड़ी कहानी

फिल्म के प्रोड्यूसर अरुणाभ कुमार और डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में इसके पीछे का राज खोला है। उन्होंने बताया कि इस कहानी की प्रेरणा पटना के बिहटा में स्थित प्रसिद्ध वन देवी मंदिर से मिली है। इस मंदिर का निर्माण 16वीं सदी में माना जाता है और यह लगभग 350 से 400 साल पुराना है। स्थानीय लोगों और पुजारियों से मिली जानकारी के आधार पर ही इस पटकथा का खाका तैयार किया गया था।

शाम ढलते ही थम जाती है मंदिर की हर गतिविधि

इस पौराणिक स्थान के आसपास एक अनोखा नियम और परंपरा सालों से चली आ रही है। गांव वालों का मानना है कि सूर्यास्त के बाद जंगल और मंदिर परिसर के भीतर किसी का भी रुकना या जाना पूरी तरह वर्जित होता है। रात होते ही स्वयं देवी वहां विचरण करती हैं, जिसके कारण शाम के समय मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और पुजारी भी अपने घर लौट जाते हैं। इसी रहस्यमयी माहौल ने फिल्म मेकर्स को एक गहरी छाप छोड़ने वाली कहानी रचने के लिए प्रेरित किया।

वीएफएक्स और एनीमेशन तकनीक से गढ़ी गई अनूठी दुनिया

इस अनसुनी लोककथा को बड़े पर्दे पर पेश करना पूरी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती जैसा था। केवल साधारण लोकेशन पर शूटिंग करके उस दौर और माहौल के खौफ को महसूस कराना आसान नहीं था। इसलिए मेकर्स ने आधुनिक तकनीक, वीएफएक्स और एनीमेशन का सहारा लेकर एक डरावनी और रहस्यमयी दुनिया तैयार की है। जब यह थीम एकता कपूर के सामने रखा गया, तो उन्होंने फौरन इसे बॉक्स ऑफिस में लाने के लिए हरी झंडी दिखा दी थी।

Sidharth Malhotra The Vvaan
सितंबर के पहले हफ्ते पहले हफ्ते मनोरंजन का डबल डोज, नेटफिलिक्स से प्राइम वीडियो तक आएंगे ये शानदार शो

सितंबर के महीने में बड़े पर्दे पर दिखेगी यह जंग

यह थ्रिलर फिल्म 25 सितंबर 2026 को देश भर के थियेटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है। बालाजी मोशन पिक्चर्स की सहायता से बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनूप सोनी और अजय राजू जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। लोक आस्था और रहस्य के इस अनोखे संगम को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com