सितंबर के पहले हफ्ते पहले हफ्ते मनोरंजन का डबल डोज, नेटफिलिक्स से प्राइम वीडियो तक आएंगे ये शानदार शो

OTT Releases September 2026: सितंबर के पहले हफ्ते में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स से लेकर जियो सिनेमा पर शानदार कॉम्बिनेशन रिलीज के लिए तैयार है।

OTT Releases September 2026
OTT पर सितंबर की धमाकेदार शुरुआत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

New OTT Movies September 2026: ओटीटी के शौकीनों के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। वीकेंड की छुट्टियों को भुनाने और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने अपनी कमर कस ली है। इस बार एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और रियलिटी ड्रामा से भरपूर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज सीधे आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही हैं।

तापसी पन्नू का 'गांधारी' में दिखेगा एक्शन अवतार

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार तापसी पन्नू एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को चौंकने आ रही हैं। उनकी मच-अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म में वह एक ऐसी मां का रोल निभा रही हैं, जो अपनी किडनैप हुई बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार है। फिल्म की सस्पेंस से भरी कहानी और तापसी का ऐक्शन अवतार दर्शकों को शुरू से लास्ट तक बांधे रखने की गारंटी देता है।

OTT Releases September 2026
फिल्म 'गांधारी'(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

रियलिटी का तड़का और सस्पेंस क्राइम का रोमांच

इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रियलिटी शो का सलमान खान का बिग बॉस 20 क्रेज भी चरम पर रहने वाला है। दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो नए सीजन और नए कलेवर के साथ स्क्रीन पर वापसी कर रहा है, जहां हाई-वोल्टेज ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। दूसरी तरफ साउथ और क्राइम-ड्रामा के शौकीनों के लिए भी नई क्राइम मिस्ट्री फिल्में लाइन-अप में मौजूद हैं। पुलिस इन्वेस्टिगेशन और अनसुलझे रहस्यों पर आधारित ये बबीता रिपोर्टिंग शो थ्रिलर प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन तोहफा साबित होंगे।


OTT Releases September 2026
सलमान खान (बिग बॉस 20)(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

OTT Releases September 2026
इमरान हाशमी की‘आवारापन 2’ ने रविवार को फिर दिखाया दम, 17वें दिन 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

कॉमेडी और एक्शन ड्रामे का मिला-जुला तड़का

डिजिटल स्पेस पर केवल गंभीर मुद्दे ही नहीं, बल्कि हल्की-फुल्की कॉमेडी और हॉलीवुड से लेकर रीजनल सिनेमा तक के शोज भी दर्शकों के लिए पेश किए जा रहे हैं। हर तरह के दर्शकों की पसंद का ध्यान रखते हुए ओटीटी पर कई प्रोजेक्ट्स लिस्ट किए गए हैं। ऐसे में अगर आप भी घर बैठे बेहतरीन कंटेंट का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इस हफ्ते बिंज-वॉच की लिस्ट तैयार कर लेना एक शानदार ऑपशन रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com