छोटे पर्दे पर जल्द शुरू होगा The Traitors , श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक फिर शुरू होगा धोखे का खेल

The Traitors Trailer: करण जौहर ने रियलिटी शो द ट्रेटर्स का आगाज कर दिया है। हाल ही में इस शो से जुड़ा एक ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर दिया है।
The Traitors Season 2 Trailer
द ट्रेटर्स सीजन 2 ट्रेलर (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

The Traitors Season 2 Trailer: टीवी इंडस्ट्री से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक रियलिटी शो का जलवा हर जगह बरकरार है। रियलिटी शोज की दुनिया में जल्द ही एक और शो की एंट्री होने जा रही है, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा दिया है।

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर जल्द ही द ट्रेटर्स के दूसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। हाल ही में करण जौहर के इस रियलिटी शो से जुड़ा एक ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसका सीधा मतलब है कि एक बार फिर भरोसे, साजिश और धोखे से भरा ये शो दस्तक देने जा रहा है।

ट्रेलर में दिखा सस्पेंस और माइंड गेम

रिलीज हुए ट्रेलर की शुरुआत एक शाही महल से होती है, जहां हर खिलाड़ी के चेहरे पर मुस्कान है, लेकिन उसके पीछे छिपी है एक नई चाल। ट्रेलर में करण जौहर कहते है कि ये महल सपने जैसा लगता है… और मैं उस सपने को बुरे सपने में बदलने का इंतजार नहीं कर सकता। इस डायलॉग के साथ शो के नए सीजन का सस्पेंस और रोमांच साफ नजर आता है।

पहले से ज्यादा मुश्किल होगा खेल

इस बार शो में शामिल कंटेस्टेंट्स को पहले से ज्यादा चैलेजिंग टास्क, स्ट्रेटेजी और माइंड गेम्स का सामना करना होगा। खेल का मूल उद्देश्य वही रहेगा-‘इनोसेंट्स’ को छिपे हुए ‘ट्रेटर्स’ की पहचान करनी होगी, जबकि ट्रेटर्स अपनी असली पहचान छिपाकर एक-एक कर खिलाड़ियों को खेल से बाहर करने की कोशिश करेंगे। यही स्ट्रेटेजी और साइकोलॉजिकस गेम इस शो को खास बनाते हैं।

21 सेलिब्रिटी खिलाड़ी दिखाएंगे दम

द ट्रेटर्स सीजन 2 में 21 चर्चित हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें आदित्य कुलश्रेष्ठ, अभिषेक मल्हान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदूस मोफाकिर, तान्या पुरी समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं।

The Traitors Season 2 Trailer
तेजू भैय्या के फ्लर्ट अंदाज से लाल हुए काजल राघवानी के गाल, डिनर डेट का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

कब और कहां देख सकेंगे शो?

द ट्रेटर्स का दूसरा सीजन 13 अगस्त से अमेजन के प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। पहले सीजन के ताबड़तोड़ सक्सेस के बाद मेकर्स को इस बात की पूरी उम्मीद है कि नए सीजन में भी ऑडियंस को सस्पेंस, स्ट्रेटेजी और एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com