

Tej Pratap Yadav Kajal Raghwani Dinner Video: जियो हॉटस्टार पर भोजपुरी लवर्स के लिए नए रियलिटी शो भोजपुरी बवाल की शुरुआत हो चुकी है। शो के पहले एपिसोड से ही ये टीआरपी की रेस में दौड़ने लगा है।
पहली बार भोजपुरी बवाल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति का संगम होने वाला है। इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और रानी चटर्जी जैसे बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं।
भोजपुरी बवाल के एपिसोड मे लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने शो के अन्य सभी कंटेस्टेंट्स को अपने घर डिनर पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। जहां भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी पहुंची थी। दोनों की बातचीत की वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
वायरल क्लिप में काजल राघवानी तेज प्रताप यादव से उनका हालचाल पूछती हुई नजर आती है। इस बातचीत के दौरान दोनों के बीच हल्का-फुल्का मजाक चलता है। जब काजल मेन्यू के बारे में पूछती हैं, तो तेज प्रताप बताते है कि उन्होंने खास तौर पर बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा मेन्यू में शामिल कराया है।
तेज प्रताप की बात सुनकर काजल राघवानी कहती है कि उन्हें लिट्टी-चोखा बेहद पसंद है। इस पर तेज प्रताप मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि उन्हें यह बात पहले से पता थी, इसलिए उन्होंने इसे मेन्यू में शामिल कराया। दोनों की यह बातचीत और उनके चेहरे के भाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने तेज प्रताप के मजाकिया अंदाज की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके एक्सप्रेशन को देखकर कयास लगाए कि वह काजल राघवानी के साथ फ्लर्ट करते नजर आए। हालांकि, वीडियो को मनोरंजन और हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर भी देखा जा रहा है।