Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक हुए अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा, नया गाना हुआ रिलीज

  • By सुनीता पांडे
Updated On: Feb 12, 2024 | 03:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुनव्वर फारूकी ने ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीता। अभिषेक कुमार दूसरे और मन्नारा चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहे। शो के बाद दर्शकों को मुनव्वर-मन्नारा की रोमांटिक केमिस्ट्री की उम्मीद थी, लेकिन इस वैलेंटाइन डे पर अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सभी को हैरान कर दिया है। अभिषेक-मुन्नारा का रोमांटिक गाना ‘सांवरे’ आज यानी 12 फरवरी को रिलीज हो गया है। इस गाने में अभिषेक-मन्नारा की लव केमिस्ट्री ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।

अभिषेक कुमार ने गाने की झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा है, ‘इस वैलेंटाइन, अपने प्यार को ‘सांवरे’ के साथ अपने दिल को छूने दें।’ सांवरे का पूरा गाना आ गया है, अभी देखें।

अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का गाना ‘सांवरे’ अखिल सचदेवा ने गाया है। इसके बोल भी अखिल सचदेवा ने लिखे हैं और इसे कंपोज भी अखिल सचजेवा और कार्तिक देव ने किया है। पहली बार इन्हें लव केमिस्ट्री में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इनकी जोड़ी को पसंद भी कर रहे हैं।

‘बिग बॉस 17’ की बात करें तो अभिषेक और मन्नारा घर में अच्छे दोस्त की तरह रहे। उनके बीच कभी-कभार विवाद भी होते थे लेकिन ज्यादातर उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। वैसे तो मुनव्वर फारुकी और मन्नारा की केमिस्ट्री बिग बॉस में काफी अच्छी दिखी थी, लेकिन बिग बॉस से बाहर आने के बाद अभिषेक के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैन्स को हैरान कर दिया। 

The song of bigg boss fame abhishek kumar and mannara chopra has been released in the voice of akhil sachdeva

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2024 | 03:43 PM

Topics:  

  • Mannara Chopra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.