अमिताभ बच्चन ने सुनाया जया बच्चन संग शादी का 53 साल पुराना किस्सा, बोले- एक दिन कहा चलो शादी कर लेते हैं

Amitabh Bachchan Marriage Story: KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन संग अपनी शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया। बिग बी ने बताया कि उन्होंने एक दिन जया से अचानक शादी की बात कही और दोनों ने फैसला कर लिया।
Amitabh Bachchan Marriage Story
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kaun Banega Crorepati 18 Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साथ काम करने के दौरान एक-दूसरे को जाना और फिर शादी का फैसला किया। उनकी शादी को 53 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों की लव स्टोरी से जुड़े किस्से फैंस का ध्यान खींचते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है।

शो में कोलकाता से आईं कंटेस्टेंट अहेली रॉय ने अमिताभ बच्चन से उनकी शादी को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि शादी से पहले अमिताभ ने जया बच्चन के परिवार को कैसे मनाया था और अपनी होने वाली सास का दिल कैसे जीता था। इस पर अमिताभ ने बताया कि उन्होंने जया के परिवार से शादी को लेकर पहले से कोई खास बातचीत नहीं की थी। उन्होंने जया से ही एक दिन अचानक कह दिया था कि अब दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।

बिना लंबी तैयारियों के हुई थी शादी

जया ने भी अमिताभ की बात पर सहमति जताई और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। अमिताभ के मुताबिक, इसके बाद जया अपने माता-पिता के पास गईं और उन्हें अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें आज भी नहीं पता कि जया ने अपने माता-पिता से उस वक्त क्या कहा था, जिससे वे सभी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। इसके बाद परिवार से बातचीत हुई और अगले ही दिन दोनों की शादी हो गई।

अमिताभ ने आज के दौर की शादियों का जिक्र करते हुए कहा कि शादी के लिए तारीख तय करने, कपड़े चुनने और कई तरह की तैयारियों में लंबा समय लगाना जरूरी नहीं है। उनके मुताबिक, जब दो लोग एक-दूसरे को अपना मान लेते हैं, तो यही सबसे बड़ी बात होती है।

Amitabh Bachchan Marriage Story
'मिर्जापुर' के बाद मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' सीरीज पर बनेगी फिल्म! मेकर्स कर रहे हैं प्लॉट पर विचार

जंजीर के बाद रिश्ते ने लिया नया मोड़

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 3 जून 1973 को शादी की थी। दोनों की नजदीकियां फिल्मों में साथ काम करने के दौरान बढ़ीं। फिल्म ‘जंजीर’ को उनके रिश्ते के लिए खास माना जाता है। फिल्म की सफलता के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला किया। शादी से पहले लंदन जाने का एक किस्सा भी काफी चर्चित है।

अमिताभ बच्चन के पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने उनसे कहा था कि अगर वह जया के साथ लंदन जाना चाहते हैं तो पहले दोनों को शादी करनी होगी। इसके बाद शादी का फैसला जल्दी लिया गया और दोनों ने शादी के कुछ समय बाद लंदन के लिए रवाना होकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com