

Nani and Raghav Juyal The Paradise Collection: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर नानी और बेहतरीन डांसर और एक्टर राघव जुयाल की जोड़ी इन दिनों बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है। डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए करीब 1 हफ्ता पूरा होने वाला है। वर्किंग डेज में फिल्म के कलेख्शन में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
शुरुआती दिनों में मिले शानदार रिएक्शन के बाद अब वीकडेज में भी दर्शक इस डार्क और थ्रिलर ड्रामा को देखने पहुंच रहे हैं। छठे दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सफलता का एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर 6वें दिन को फिल्म 'द पैराडाइज' के कलेक्शन में 5वें दिन के मुकाबले करीब 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 6वें दिन भारतीय बाजार में कुल 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें से तेलुगु भाषा से 3.55 करोड़ रुपये, हिंदी संस्करण से 80 लाख रुपये और तमिल से लगभग 5 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ।
फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.50 करोड़ रुपये की कुल नेट कमाई कर ली है। हफ्ते के वर्किंग डेज में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी होने के बावजूद 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करना फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। छठे दिन देश भर में इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के लगभग 5,772 शो चलाए गए।
दिन भर की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत के करीब दर्ज की गई। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 18.15 प्रतिशत रहा, जबकि दोपहर के समय यह बढ़कर 23.08 प्रतिशत तक पहुंच गया। शाम और रात के शो में भी दर्शकों की मौजूदगी स्थिर रही और 22.77 प्रतिशत तथा 22.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
घरेलू स्तर पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ही इस फिल्म 'द पैराडाइज' ने वैश्विक बाजार में भी अपनी जबरदस्त सफलता हासिल की है। शुरुआती 6 दिनों के कुल आंकड़ों को जोड़ें तो फिल्म 'द पैराडाइज' ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 151 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
ओवरसीज मार्केट में एक्टर नानी की फैन फॉलोइंग और राघव जुयाल के नेगेटिव रोल की तारीफों की वजह से फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।