The Kerala Story 2 Collection: तीसरे मंडे को गिरा द केरल स्टोरी 2 का कलेक्शन, 50 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

The Kerala Story 2 Earnings: द केरला स्टोरी 2 ने 18वें दिन करीब 1.06 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म 50 करोड़ क्लब के करीब है, लेकिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की रिलीज से इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है।
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 18
द केरल स्टोरी 2 का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 18: विवादों के बीच रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। शुरुआती दो हफ्तों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है। खासतौर पर तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन लगभग 1.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वीकेंड पर अच्छी कमाई के बाद मंडे को यह गिरावट सामान्य मानी जा रही है, लेकिन इससे साफ है कि अब फिल्म की कमाई धीरे-धीरे कम हो रही है। अगर अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 18 दिनों में करीब 48.86 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 57 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

बजट वसूल कर बनी प्रॉफिटेबल फिल्म

हालांकि यह अपनी पहली फिल्म द केरल स्टोरी की तरह बड़ा रिकॉर्ड नहीं बना पाई, लेकिन बजट के हिसाब से यह अब भी फायदे का सौदा साबित हुई है। ‘द केरल स्टोरी 2’ ने न सिर्फ अपना बजट रिकवर कर लिया है, बल्कि 50 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा भी कमा चुकी है। इसी वजह से इसे इस साल की प्रॉफिटेबल फिल्मों में गिना जा रहा है। लगातार विवादों और कानूनी अड़चनों के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा है। फिल्म में अभिनेत्री उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

50 करोड़ क्लब से इंचभर दूर

फिल्म अब 50 करोड़ क्लब में शामिल होने से बेहद करीब है। मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह आंकड़ा तीसरे मंगलवार तक पार कर लिया जाएगा। हालांकि इसके सामने अब एक नई चुनौती आने वाली है। 19 मार्च को धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बड़े स्टार की इस फिल्म की रिलीज के बाद ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। फिलहाल, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपनी मजबूत पकड़ और जल्द ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री करने को तैयार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com