'मिर्जापुर' के बाद मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' सीरीज पर बनेगी फिल्म! मेकर्स कर रहे हैं प्लॉट पर विचार

Manoj Bajpayee The Family Man: मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन' पर फिल्म बनाने की चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स के पास एक कॉन्सेप्ट है और वे इसे फिल्म का रूप देने पर विचार कर रहे हैं।
Manoj Bajpayee The Family Man
मनोज बाजपेयी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Family Man Film Update: मनोज बाजपेयी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है। तीन सफल सीजन के बाद अब इस सीरीज की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इस आइडिया और संभावित प्लॉट पर विचार कर रही है।

हाल ही में 'मिर्जापुर द मूवी' को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसके बाद वेब सीरीज की कहानियों को फिल्म के रूप में आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा तेज हुई है। इसी बीच 'द फैमिली मैन' को भी बड़े पर्दे पर लाने की खबर सामने आई है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट का आइडिया सीधे तौर पर 'मिर्जापुर' से प्रेरित नहीं है।

अभी चौथे सीजन पर है पूरा फोकस

रिपोर्ट के मुताबिक, 'द फैमिली मैन' की टीम के पास एक कॉन्सेप्ट है, जिस पर लगातार काम चल रहा है। मेकर्स यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि सीरीज की दुनिया और उसके किरदारों को फिल्म की कहानी में किस तरह ढाला जा सकता है।

फिलहाल 'द फैमिली मैन' फिल्म मेकर्स की प्राथमिकता नहीं है। राज एंड डीके की टीम अभी सीरीज के चौथे सीजन पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि चौथे सीजन का बेसिक स्टोरीबोर्ड तैयार किया जा चुका है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो 2027 की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

Manoj Bajpayee The Family Man
सलमान खान पर भड़के सुनील पाल, बोले- भाईजान ये गटर शो पहले बंद करिए, कंटेस्टेंट्स पर भी साधा निशाना

2027 में आ सकता है चौथा सीजन

'द फैमिली मैन' के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और तीनों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सीरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का मुख्य किरदार निभाया है। उनके साथ शारिब हाशमी, प्रियामणि और शरद केलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक, चौथे सीजन की स्ट्रीमिंग 2027 के दूसरे हिस्से में हो सकती है। इसके बाद फिल्म के आइडिया पर आगे काम किए जाने की संभावना है। हालांकि, फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com