स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड

Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12 दिनों में फिल्म ने भारत में करीब 178.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection Day 12
विजय की जन नायकन की कमाई(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Jana Nayagan Collection Day 12: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज चार दिनों में फिल्म ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि, इस बीच तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के 12 दिन बाद भी फिल्म की कमाई जारी है और इसने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'जन नायकन' ने रिलीज के 12वें दिन रात 8:30 बजे तक करीब 2.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी लगभग 23.7 प्रतिशत दर्ज की गई। पहले सप्ताह में फिल्म ने 153.55 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया था, जबकि दूसरे सप्ताह में भी इसकी रफ्तार बनी हुई है। 11वें दिन फिल्म ने करीब 10.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

तमिल भाषा में बनाया नया रिकॉर्ड

'जन नायकन' ने खास तौर पर तमिल बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने केवल तमिल वर्जन से ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 दिनों में फिल्म ने तमिल भाषा में करीब 151 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। इसके अलावा फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 205 करोड़ रुपये, जबकि ओवरसीज कलेक्शन 91 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

विजय के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'जन नायकन' अब थलापति विजय के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने उनकी सुपरहिट फिल्म 'बिगिल' के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। विजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में अब भी 'लियो' पहले स्थान पर है, जबकि 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' और 'वरिसु' उसके बाद हैं।

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection Day 12
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है

फिल्म की कहानी को भी मिल रही सराहना

'जन नायकन' में थलापति विजय के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और सामाजिक बदलाव के संदेश पर आधारित है। दमदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और विजय की स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि हॉलीवुड की बड़ी रिलीज के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है।

Navbharat Live
navbharatlive.com