टेरिटोरियल आर्मी हुई एक्टिव, सेना प्रमुख को मिली पावर, कभी भी सेलिब्रिटीज को आ सकता है बुलावा

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने टेरिटोरियल आर्मी के ऑफिसर्स और सैनिकों को सक्रिय करने का आदेश जारी कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी, मोहनलाल समेत अन्य हस्तियों को कभी भी ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है।
Territorial Army
टेरिटोरियल आर्मी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त तनाव का माहौल है। ऐसे में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए टेरिटोरियल आर्मी (TA) को सक्रिय करने का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं इस जारी अधिसूचना के द्वारा भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को टेरिटोरियल आर्मी रूल्स 1948 के नियम 33 के तहत जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, जिससे वो प्रादेशिक सेना के अधिकारियों और जवानों को नियमित सेना की सहायता के लिए बुला सकते हैं।

दरअसल, इस आर्मी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं, जैसे महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, अभिनव बिंद्रा, मोहनलाल, सचिन और अनुराग ठाकुर अफसर हैं। हालांकि, टेरिटोरियल आर्मी ना सिर्फ एक मजबूत सैन्य सहयोगी शक्ति है, बल्कि इससे देश के कई जाने-माने दिग्गज भी जुड़े रहे हैं। फिल्म जगत से लेकर खेल, राजनीतिक के कई बड़े सेलिब्रिटीज़ के नाम हैं, जिन्होंने देश की सेवा के लिए सैन्य भूमिका निभाई है।

महेंद्र सिंह धोनी

साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाजे गए और 106 TA बटालियन से जुड़े हैं और सेना के प्रशिक्षण कैंपों में भी भाग ले चुके हैं।

मोहनलाल

इसके अलावा मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल को साल 2009 में TA में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिली। उन्होंने फिल्मों में सैन्य भूमिकाएं निभाने के बाद सेना में शामिल होकर प्रशिक्षण भी लिया।

सचिन पायलट

साल 2012 में कांग्रेस के प्रमुख नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रादेशिक सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले पहले केंद्रीय मंत्री हैं। उनके परिवार में पिता, स्वर्गीय राजेश पायलट और दादा भी सैन्य पृष्ठभूमि से थे।

सचिन तेंदुलकर

लीजेंड क्रिकेट सचिन तेंदुलकर को 2010 में वायुसेना में मानद ग्रुप कैप्टन की उपाधि मिली और वे TA से भी जुड़े रहे। हालांकि, तेंदुलकर ने अपनी प्रसिद्धि का उपयोग युवाओं को सैन्य सेवा के प्रति जागरूक करने में किया है।

अनुराग ठाकुर

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर TA में कप्तान के रूप में सेवा दे चुके हैं। साथ ही वह हमेशा प्रादेशिक सेना में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

अभिनव बिंद्रा

भारत के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता बिंद्रा टेरिटोरियल आर्मी में मेजर के पद पर हैं।। बिंद्रा ने अपनी खेल उपलब्धियों के साथ-साथ सेना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कपिल देव 

1983 विश्व कप विजेता और टीम के कप्तान कपिल देव को मानद कर्नल का दर्जा दिया गया। उनकी नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति प्रेम ने उन्हें प्रादेशिक सेना में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com