

लाल किले की रामलीला में टेरेंस लुईस ने जगदंबे रानी पर किया शानदार परफॉर्मेंस
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के साथ टेरेंस लुईस ने साझा किया मंच
गुजरात के बाद दिल्ली में टेरेंस लुईस का जलवा
रामलीला में भक्ति गीत पर परफॉर्म कर हुए भावुक
Terrence Lewis Ramleela CM Rekha Gupta: डांस गुरू और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस हाल ही में दिल्ली के लाल किले में होने वाली रामलीला का हिस्सा बने। दिल्ली के लाल किले में 103 सालों से आयोजित होने वाली 103 साल पुरानी श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में टेरेंस लुईस ने भी परफॉर्म किया।
दिल्ली के लाल किले में आयोजित श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में टेरेंस लुईस ने जगदंबे रानी गाने पर भक्ति भाव के साथ परफॉर्म किया। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ भी मंच साझा किया।
टेरेंस लुईस ने इस परफॉर्मेंस को अपने लिए काफी स्पेशल एक्सपीरियंस बताया। उन्होंने कहा कि कुछ पल ऐसे होते हैं, जब कलाकार को महसूस होता है कि उसका काम महज परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि वह लोगों की भावनाओं से भी जुड़ रहा है। हजारों लोगों के सामने जगदंबे रानी पर परफॉर्म करना और ऑडियंस को भक्ति के रंग में डूबा देखने का अनुभव उनके लिए काफी इमोशनल करने वाला रहा। टेरेंस के अनुसार, ऐसे पल कलाकार के दिल में लंबे समय तक बसे रहते हैं।
टेरेंस ने बताया कि गुजरात में नवरात्रि के दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली में परफॉर्म करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि जब इतने बड़े जनसमूह के सामने भक्ति गीत प्रस्तुत किया जाता है, तो दर्शकों के साथ एक खास जुड़ाव महसूस होता है। उनके अनुसार, ऐसा परफॉर्मेंस सिर्फ गाने या डांस करने तक लिमिटेड नहीं होता, बल्कि यह उस सामूहिक भावना का हिस्सा बनने का अवसर देती है, जिसे लोग एक साथ महसूस करते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मंच साझा करना भी टेरेंस के लिए खास रहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और फिल्म आज का महिषासुर की सफलता की कामना की। टेरेंस ने इस प्रोत्साहन के लिए आभार जताते हुए कहा कि जब किसी महत्वपूर्ण पद पर मौजूद व्यक्ति आपके काम की सराहना करता है, तो इससे पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है।