कान्हा के जन्म का जश्न मनाना है तो सुनें ये भोजपुरी भक्ति गीत, जन्माष्टमी पर बना लें प्लेलिस्ट

Bhojpuri Krishna Bhakti Songs: जन्माष्टमी के पावन मौके पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के भक्ति गीतों ने भक्तिमय माहौल बना दिया है। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अन्य सितारों के गीतों की धूम मची हुई है।
Bhojpuri Krishna Bhakti Songs
श्रीकृष्ण की भक्ति में डुबो देंगे ये भोजपुरी भजन(फोटो सोर्स-AI)
Published on: 
Updated on: 

Janmashtami Bhojpuri Songs: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व देशभर में अपार श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन मौके पर मंदिरों से लेकर गलियों तक भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए यह त्यौहार और भी खास बन गया है, क्योंकि इस भाषा के लोकगायकों और एक्टर्स के कृष्ण भक्ति गीत हर घर में चाव से सुने जा रहे हैं।

बिरज में कान्हा की तैयारी

यह भजन भगवान कृष्ण के जन्म से पहले ब्रज में हो रही तैयारियों को दर्शाता है। इस गाने को सुरभि कश्यप, कुनाल मिश्रा और साकेत सुमन ने मिलकर गाया है। वहीं संगीत मोहित म्यूजिक ने दिया है और बोल मनोज भावुक ने लिखे हैं। इस गाने में बताया गया है कि कैसे नंदगांव और वृंदावन के लोग कान्हा के जन्म की खुशी में झूलन सजाते हैं, दीप जलाते हैं और मिठाइयां बनाते हैं।

जेकरे अचरा में जन्मे कन्हैया

यह यह गाना यशोदा मैया की ममता को दर्शाता है। इस गाने को गायक समर सिंह ने गाया है। यह भजन लोगों के दिल को छू रहा है। इसके बोल आलोक यादव ने लिखे हैं और संगीत अभिराम पांडे ने दिया है। इस गाने में यशोदा मां की भावना को खूबसूरती से दिखाया गया है।

मोरी मैया रे

यह गाना भी मां यशोदा और श्रीकृष्ण के प्यार भरे रिश्ते पर आधारित है। इसे यश कुमार ने गाया है और संगीत नरेंद्र सागर ने दिया है। वहीं इसके बोल राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे यशोदा मां अपने लाडले कान्हा को बालपन में गोद में खिलाती है, पर जब वह बड़े हो जाते हैं और सबके भगवान बन जाते हैं, तो इस पर उन्हें गर्व तो होता ही है, लेकिन साथ ही साथ थोड़ी निराशा भी होती है।

नंद किशोर बड़ा चितचोर

यह गाना श्रीकृष्ण लीला पर आधारित है। इसे बोल राधा बोल फिल्म से लिया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह और सिंघा सरकार ने गाया है। वहीं इसके बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा बसही ने दिया है। इस गाने में कान्हा की माखन चोरी और राधा संग उनकी शरारतों को दिखाया गया है।

कृष्ण जन्माष्टमी

यह गाना खास तौर पर कृष्ण जन्माष्टमी के लिए बनाया गया है। इसे गुंजन सिंह ने गाया है। वहीं बोल अमन अलबेला ने लिखे हैं और संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाने में जन्माष्टमी की पूरी झांकी दिखाई गई है। इस गाने को सुनकर लोग भक्ति में डूबकर कान्हा के लिए झूमना चाहते हैं।

Bhojpuri Krishna Bhakti Songs
रोडवेज बसों में आज भी बजता है 36 साल पुराना ये गाना, 90 के दशक में मचा चुका है धूम
Navbharat Live
navbharatlive.com