Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैमरे के सामने टूट गए ‘Tarak Mahata’ के बाघा, तन्‍मय वेकारिया की हालत देख रोकनी पड़ी शूटिंग

Taarak Mehta Actor Breaks Down: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर वेकारिया अपनी दिवंगत मां को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े। जिसके बाद शूटिंग को रोकना पड़ा।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 19, 2026 | 02:12 PM

तन्मय वेकारिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Tanmay Vekaria emotional moment: फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट से हाल ही में एक बेहद इमोशनल कर देने वाली खबर सामने आई है। हमेशा से दर्शकों को हंसाने वाले ‘बाघा’ यानी एक्टर तन्मय वेकारिया शूटिंग के दौरान अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और कैमरे के सामने ही रो पड़े।
तन्मय वकेरिया की ऐसी हालत देखकर सेट पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को तुरंत शूटिंग को रोकना पड़ गया।

कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभा रहे तन्मय वकेरिया और बावरी की प्रेम कहानी से जुड़ी एक सीन की शूटिंग के दौरान जैसे ही डायरेक्टर ने कैमरा रोल करने का निर्देश दिया। तभी अचानक तन्मय वेकारिया बेहद इमोशनल हो गए। वह खुद पर काबू नहीं रख सके और बिलख-बिलखकर रोने लगे। कैमरे के सामने उनकी ऐसी रुलाई देखकर वहां मौजूद शो की पूरी टीम हैरान रह गई। तभी उसी दौरान शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी तुरंत आगे आए। उन्होंने तन्मय को गले से लगाया और सांत्वना देकर तन्मय को शांत कराया। एक्टर को संभालने के लिए कुछ देर के लिए शूटिंग को पूरी तरह रोक देना पड़ा।


आंसुओं के बीच याद आईं माई…

शूटिंग के दौरान जब तन्मय थोड़ा शांत हुए तो उन्होंने भारी मन से अपनी मां से जुड़ी कई खूबसूरत यादें पूरी कास्ट और क्रू के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब भी कोई प्रशंसक उनकी एक्टिंग की तारीफ करता था, तो उनकी मां का चेहरा खुशी से खिल उठता था। वह अपने बेटे की कामयाबी पर सबसे ज्यादा गर्व महसूस करती थीं।

यह भी पढ़ें: Kala Hiran Producer Controversy: ‘काला हिरण’ फिल्म अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी, +92 नंबर से आया कॉल

2008 से बरकरार है तारक मेहता का उल्टा चश्मा जादू

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जेठालाल (दिलीप जोशी) बबीता जी, भिड़े मास्टर और तप्पू सेना जैसे किरदारों ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है।

हालांकि, शो के फैंस आज भी दयाबेन (दिशा वकानी) की कमी महसूस करते हैं, जिन्होंने 2017 में शो छोड़ दिया था। मुनमुन ने बताया कि इतने सालों में कई बदलाव आए, लेकिन किरदारों के प्रति दर्शकों का प्यार आज भी वैसा ही बना हुआ है, जैसा पहले दिन था।

Taarak mehta actor breaks down tanmay vekaria remembers mother shooting stopped

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 02:12 PM

Topics:  

  • TV Channels
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.