गांधारी का धमाकेदार ट्रेलर जारी, आखों पर पट्टी बांध गुमशुदा बच्ची को खोजने निकलीं तापसी पन्नू

Gandhari Release Date: तापसी पन्नू की गांधारी का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म में तापसी अपनी गुमशुदा बेटी को खोजने वाली मां का किरदार निभा रही हैं। बेटी की तलाश के लिए वह एक खतरनाक मिशन पर गई हैं।
Taapsee Pannu Film Gandhari Trailer
तापसी पन्नू(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Taapsee Pannu Film Gandhari Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी अपकमिंग फिल्म गांधारी को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को 'गांधारी' का धमाकेदार ट्रेलर जारी हुआ है। फिल्म में तापसी एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जिसकी बच्ची अचानक लापता हो जारी है। अपनी बेटी को खोजने लिए वह ऐसा रास्ता चुनती है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। तापसी आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी बेटी को तलाशने निकलती हैं। ट्रेलर इमोशनल होने के साथ-साथ रहस्यमय, संघर्ष और एक्शन से भरपूर नजर आ रही है।

ट्रेलर की शुरुआत तापसी और उनकी बेटी मिष्टी के साथ होती है। दोनों छुपन-छुपाई खेलते दिखाई देते हैं और इसी दौरान बैकग्राउंड में एक बाबू कविता सुनाई देती है। इसके बाद तापसी अपनी बेटी के साथ ट्रेन से सफर करती नजर आती है। इस यात्रा के दौरान मिष्टी का अपहरण हो जाता है। बेटी के लापता होने पर तापसी का किरदार उसे खोजने के लिए हर संभव कोशिश करता है। काफी तलाश के बावजूद जब बच्ची नहीं मिलती है, तो हर मां हार नहीं मानती। इसी बीच उसे पता चलता है कि आसपास के इलाकों से कई अन्य बच्चियां भी गायब हुई है। इसके बाद कहानी एक गंभीर और खतरनाक मोड़ लेती है।

छाया कदम से लेंगी खास ट्रेनिंग

ट्रेलर में अभिनेत्री छाया कदम भी दमदार भूमिका में दिखाई दे रही है। वह तापसी के किरदार को बच्ची की तलाश के लिए ट्रेनिंग देती है। इस दौरान महाभारत की गांधारी का संदर्भ भी सामने आता है। बैकग्राउंड में सुनाई देता है कि जिस तरह गांधारी ने अपने पति के लिए आंखों पर पट्टी बंधी थी, उसी तरह तापसी अपने बच्चों के लिए आंखों पर पट्टी बंधेगी। ट्रेनिंग के बाद तापसी जॉयपूरा इलाके में अपनी बेटी की तलाश शुरू करती है। इसी दौरान वह बहरुपियों के एक इलाके में पहुंचती हैं, जहां सामने आने वाली सच्चाई वह डरावनी नजर आती है।

Taapsee Pannu Film Gandhari Trailer
मिर्जापुर द मूवी की रिलीज में सिर्फ 10 दिन बाकी, कलीन भैया से मुन्ना भैया तक दिखेगा जबरदस्त भौकाल

कब रिलीज होगी फिल्म

गांधारी का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म मैं तापसी पन्नू के अलावा श्वेत सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी और छाया कदम भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में फिल्म के कई दमदार डायलॉग सुनने को मिलते हैं और कहानी को महाभारत की गांधारी के संदर्भ से जोड़ा गया है। गांधारी 3 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com