'छावा' को लेकर Swara Bhasker ने कसा तंज, कहा- 'भगदड़ पर चुप और फिल्म के टॉर्चर सीन पर रो रहे हैं लोग'

Swara Bhaskar On Chhaava स्वरा भास्कर हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म 'छावा' के एक सीन पर पब्लिक के इमोशनल रिएक्शन पर सवाल उठाया है ..
'छावा' को लेकर Swara Bhasker ने उठाया सवाल, कहा- 'भगदड़ पर चुप और फिल्म के टॉर्चर सीन पर रो रहे हैं लोग'
स्वरा भास्कर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Swara Bhaskar On Chhaava: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन कई बार एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। इसी बीच एक बार फिर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे वह चर्चा में आ गई हैंय

दरअसल, स्वरा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने छावा फिल्म के एक सीन पर पब्लिक के इमोशनल रिएक्शन पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म के सीन पर आप लोग इमोशनल हो रहे हैं और हर जगह हो रही भगदड़ पर चुप्पी साधी हुई है।

स्वरा ने एक्स पर किया ट्वीट स्वरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'एक ऐसा समाज जो 500 साल पहले हिन्दुओं पर की गई काल्पनिक फिल्मी यातनाओं पर अधिक गुस्सा हैं, न कि भगदड़ और कुप्रबंधन से हुई भयावह मौतों और फिर कथित तौर पर जेसीबी बुलडोजर से शवों को हटाने से- ये मस्तिष्क और आत्मा से मरा हुआ समाज है।' वहीं स्वरा के इस पोस्ट के बाद जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनका सपोर्ट भी कर रहे हैंय़

इसी बीच एकक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'यह ट्वीट आपके गिरते मानसिक स्वास्थ्य का गंभीर संकेत है। आपको मदद की ज़रूरत है, तुरंत।' वहीं दूसरे ने लिखा कि 'आपकी मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है,हिन्दू फोबिया के लक्षण साफ साफ दिख रहा है। समय से इलाज कराएं वरना देर हो जाएगी।' इसके अलावा अन्य ने लिखा कि 'आज तक ये समझ नहीं आया कि, जिन्होंने अपनी मर्जी से मत बदल कर जीवन जीना शुरू कर लिया होता है,वो दूसरे मत पर अपना अल्पबुद्धि ज्ञान क्यों बांटते हैं?'

'छावा' की कहानी 

आपको बता दें, विक्की कौशल की फिल्म छावा में छत्रपति शिवाजी के बेटे संभाजी की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म संभाजी के जीवन पर बेस्ड है। जिसमे उनके और औरंगजेब के युद्ध के बारे में दिखाया गया है। हालांकि, विक्की कौशल की छावा की बात करें, तो फिल्म पांच दिन में 165 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इस फिल्म विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अहम रोल में दिखाई दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com