Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुष्मिता सेन को एक दो नहीं बल्कि कई बार हुआ प्यार, इस वजह से कभी नहीं बनीं दुल्हन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सेन का जन्म 1975 को हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। उस वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी।

  • By सोनाली झा
Updated On: Dec 02, 2024 | 12:33 PM

सुष्मिता सेन को एक दो नहीं बल्कि कई बार हुआ प्यार

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। उस वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी। सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

सुष्मिता सेन का नाम आखिरी बार आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी के साथ जुड़ा था। सुष्मिता सेन और ललित मोदी की फोटोज सोशल मीडिया उस समय काफी वायरल हुई थी। बता दें, सुष्मिता के अफेयर्स हमेशा उनकी एक्टिंग से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। अदाकारा और उनके बॉयफ्रेंड हमेशा गॉसिप का विषय बने रहते हैं। मालूम हो कि सुष्मिता को एक बार नहीं बल्कि कई बार प्यार हुआ है लेकिन यह हमेशा ही अधूरा रहा हैं।

ये भी पढ़ें- रैपर बादशाह का पाकिस्तानी की डिंपल गर्ल हानिया आमिर पर आया था दिल

सम्बंधित ख़बरें

Sushmita Sen Birthday: तीन बार शादी के करीब आईं सुष्मिता सेन, फिर भी कभी नहीं बनीं दुल्हन

हार्ट सर्जरी के दौरान होश में थी सुष्मिता सेन, बोलीं- ‘बेटियों की सता रही थी चिंता’

26 साल बाद बीवी नंबर 1 की ताज हुई याद, भाईजान को देखते ही गले लगीं सुष्मिता सेन

ब्लैक साड़ी में चारु पर फिदा हुए एक्स हसबैंड राजीव सेन, फोटोज ने बढ़ाए फैंस के दिलों की धड़कनें

सुष्मिता सेन के अफेयर्स की लिस्ट बहुत लंबी है। इसमें सबसे पहला नाम जो आता है वह है फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का। सुष्मिता-विक्रम फिल्म ‘दस्तक’ के सेट पर मिले और प्यार हो गया। इसके बाद दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। तो और विक्रम ने सुष्मिता के लिए अपनी पत्नी से भी तलाक ले लिया लेकिन समय के साथ विक्रम और सुष्मिता के बीच अनबन हो गई। दोनों अलग हो गए।

विक्रम भट्ट से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता ने होटल व्यवसायी संजय नारंग से प्यार हुआ। इस दौरान दोनों कई पार्टियों और बॉलीवुड इवेंट्स में साथ नजर आए। लेकिन अदाकारा का ये रिश्ता भी अधूरा रह गया। कुछ दिनों बाद ये दोनों अलग हो गए। सुष्मिता, अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ भी कुछ समय तक रिलेशनशिप में रही। फिल्म ‘कर्मा और होली’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद यह दोनों कई जगहों पर साथ नजर आए। तीन साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अलग होने के फैसला लिया।

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम अफेयर ने एक टीवी प्रोग्राम को होस्ट किया था। अपने उस रिश्ते का स्वीकार दोनों में से किसी ने नहीं किया लेकिन वसीम अकरम के साथ सुष्मिता के अफेयर की चर्चा खूब रही। सुष्मिता का नाम मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी के साथ भी जुड़ा। टीना मुनीम से शादी के बाद अनिल अभिनेत्री सुष्मिता को अपना दिल दे बैठे। लेकिन इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर पब्लिकली कमेंट नहीं किया।

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के ब्रांड वीडियो ने मचाया धमाल

सुष्मिता का सबसे हालिया अफेयर रोहमन शॉल के साथ था। रोहमन, अभिनेत्री सुष्मिता से काफी छोटे थे। इसके बावजूद उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। उम्मीद की जा रही थी कि ये दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन उनका रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इसके अलावा सुष्मिता का नाम ऋतिक भसीन, मुदस्सर अजीज, इम्तियाज खत्री, बंटी सचदेव के साथ भी जुड़ा था।

Sushmita sen fell in love not once but several times this is why she never became a bride

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 10:43 AM

Topics:  

  • Sushmita Sen

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.