Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दर्शन को दी गई जमानत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- यह न्यायिक विवेक का दुरुपयोग

Renukaswamy murder case: रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी दर्शन को कर्नाटक हाईकोर्ट से मिली जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई। SC ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला जैसे आरोपियों को बरी करने जैसा है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 24, 2025 | 08:25 PM

दर्शन को दी गई जमानत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Follow Us
Close
Follow Us:

Darshan Gets Bail: रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और अन्य छह आरोपियों को कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह न्यायिक विवेकाधिकार का अनुचित और गैरजिम्मेदाराना प्रयोग है। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और आर महादेवन की पीठ ने कहा कि जिस तरह से हाईकोर्ट ने आरोपियों को जमानत दी, वह पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है।

सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी कर्नाटक सरकार द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दी, जिसमें दर्शन को दी गई जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। पीठ ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय ने ऐसा लगता है जैसे सातों आरोपियों को बरी कर दिया हो। न्यायमूर्ति पारदीवाला ने पूछा कि क्या हर केस में हाईकोर्ट एक ही तरीके से आदेश देता है? साथ ही उन्होंने दो मुख्य गवाहों, किरण और पुनीत, के बयानों को अविश्वसनीय ठहराने के उच्च न्यायालय के व्यूपॉइंट पर भी सवाल खड़े किए।

रेणुकास्वामी हत्या मामला

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील सिद्धार्थ लूथरा और बचाव पक्ष के अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे की दलीलें सुनीं और अंतिम फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत ने बचाव पक्ष को एक सप्ताह के भीतर लिखित नोट दाखिल करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि अभिनेता दर्शन को 11 जून, 2024 को अपने फैन रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

गोविंदा हुए दिवालिया, क्या पैसों के लिए करना पड़ रहा स्कूल में परफॉर्म? मैनेजर ने उड़ी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

ऑस्कर की रेस से फिल्म के बाहर होने पर हीरामंडी फेम ताहा शाह बदुशा को नहीं है दुख, बोले- यहां तक पहुंचना ही…

राजपाल यादव को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, चेक बाउंस केस में खुद को तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

संसद में ‘ड्रीम गर्ल’ संग कंगना रनौत ने बिताए सुकून के पल, हेमा मालिनी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

ये भी पढ़ें- फातिमा शेख ने सुनाई पहली मोहब्बत की कहानी, आर माधवन बोले– हाथ थामना मतलब शादी…

सुप्रीम कोर्ट ने जताई असहमति

रेणुकास्वामी पर आरोप था कि उसने पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या की गई। यह वारदात 8 जून, 2024 को हुई थी। 17 जुलाई को भी सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की जमानत पर असहमति जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि हमें उच्च न्यायालय द्वारा विवेकाधिकार के प्रयोग के तरीके से संतोष नहीं है। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं कि क्या दर्शन और अन्य आरोपियों की जमानत बरकरार रहेगी या रद्द कर दी जाएगी। दर्शन थुगुदीपा एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और वितरक हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम करते हैं। दर्शन ने 2006 में प्रोडक्शन हाउस थुगुदीपा प्रोडक्शंस की स्थापना की।

Supreme court strict bail granted to darshan said misuse judicial discretion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2025 | 08:25 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.