Ranveer Allahbadia को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने पासपोर्ट वापस करने का दिया आदेश, अब विदेश यात्रा कर पाएंगे यूट्यूबर

जाने-माने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पिछले लंबे वक्त से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपने अश्लील कमेंट के चलते विवादों में घिरे थे। अब इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और उनके पासपोर्ट जारी करने का आदेश दे दिए हैं।
Ranveer Allahbadia को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने पासपोर्ट वापस करने का दिया आदेश, अब विदेश यात्रा कर पाएंगे यूट्यूबर
रणवीर इलाहाबादिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: कॉमेडियन समय रैना का शो इंडिया गॉट लेटेंट काफी वक्त से सुर्खियों में छाया है। रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील टिप्पणी के चलते शो को बंद कर दिया गया था। दरअसल, यूट्यूबर ने शो में पेरेंट्स की पर्सनल लाइफ को लेकर अश्लील सवाल पूछा था, जिसके बाद हर तरफ हंगामा मच गया था। उन्हें लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे।

सिर्फ इतना ही नहीं, यूट्यूबर के खिलाफ कई शहरों में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि, इस विवाद को बढ़ता देख उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर माफी भी मांगी थी। ऐसे में अब महाराष्ट्र और असम पुलिस ने बताया कि रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और दूसरे आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है।

रणवीर ने पासपोर्ट जारी करने लिए दायर की थी याचिका

इन सबके बीच रणवीर ने अपने पासपोर्ट को जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसके बाद आज यानी 28 अप्रैल को इस मामले में अदालत ने अपना फैसला सुनाया और रणवीर ने राहत की सांस ली है। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर की याचिका को स्वीकार कर लिया और इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर के पासपोर्ट जारी करने का आदेश दे दिया है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने रणवीर का पासपोर्ट महाराष्ट्र साइबर क्राइम ब्यूरो से जारी करने का आदेश दिया है। अब यूट्यूबर विदेश यात्रा कर पाएंगे। सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र और असम पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रणवीर के संबंध में दर्ज FIR की जांच पूरी हो चुकी है।

आपको बता दें, कि इससे पहले इस मामले में सुनवाई बीते 1 अप्रैल को हुई थी। पिछले कुछ समय से रणवीर कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपनी अश्लील टिप्पणी के चलते विवादों में हैं।

क्या था पूरा मामला? 

रणवीर ने समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट में कंटेस्टेंट से सवाल किया था, " कि क्या आप अपने पेरेंट्स को जिंदगीभर हर दिन संबंध बनाते देखना पसंद करेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए खत्म कर देंगे?'' रणवीर का ये विवादित वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ था। उनके खिलाफ कई जगह शिकायतें दर्ज की गई थीं।

इससे पहले सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को इस शर्त पर अपना पॉडकास्ट फिर से प्रसारित करने की अनुमति दी थी कि वो शालीनता और नैतिकता के मानकों को बनाए रखेंगे। विवाद के बाद रणवीर का पॉडकास्ट आ चुका है और इस बार उन्होंने वादा किया कि वो 'अधिक जिम्मेदारी' के साथ कंटेंट बनाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com