Kunickaa Sadanand ने पीएम मोदी की अपील पर उठाए सवाल, बोलीं- इंदिरा गांधी ने अपनी जूलरी तक दान कर दी थी

Kunickaa Sadanand Post: कुनिका सदानंद ने पीएम मोदी की अपील पर कहा कि देश के लोग हमेशा बलिदान के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने इंदिरा गांधीi का उदाहरण देते हुए नेताओं से की जिम्मेदारी निभाने की बात कही।
Kunickaa Sadanand PM Modi Appeal Indira Gandhi Jewellery Donation
कुनिका सदानंद ने पीएम मोदी की अपील पर दिया बड़ा बयान (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Kunickaa Sadanand On PM Modi Appeal: पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया अपील पर अब एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने खुलकर अपनी राय रखी है। सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयानों के लिए पहचान रखने वाली कुनिका ने इस बार देश, राजनीति और नेताओं की जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे एक साल तक सोना खरीदने से बचें, वर्क फ्रॉम होम को अपनाएं और विदेशों में छुट्टियां मनाने से परहेज करें। इसी बीच कुनिका सदानंद ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सर जी, हम नागरिक हमेशा देश के लिए खड़े रहे हैं। दिक्कत बलिदान की नहीं है, बल्कि इस मुद्दे पर उठाए गए सक्रिय कदमों की कमी की है। नेता जो बोलते हैं, अक्सर उसे खुद फॉलो नहीं करते। उनकी कथनी और करनी में फर्क दिखाई देता है।

इंदिरा गांधी का उदाहरण देकर कही बड़ी बात

उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स उनके समर्थन में दिखाई दिए, जबकि कुछ लोगों ने उनके बयान की आलोचना भी की। इसके बाद कुनिका ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र किया। उन्होंने इंदिरा गांधी से जुड़ा एक पुराना आर्टिकल साझा करते हुए लिखा कि इंदिरा गांधी ने अपनी जूलरी दान करके उदाहरण पेश किया था। नेताओं को पारदर्शिता दिखानी चाहिए। पीएम केयर फंड और पार्टी फंड को लेकर भी साफ तस्वीर सामने आनी चाहिए।

फिल्मों और टीवी में भी बना चुकी हैं पहचान

कुनिका सदानंद लंबे समय से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 1988 में फिल्म कब्रिस्तान से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। हाल ही में वह बिग बॉस के सीजन 19 में नजर आई थीं, जहां दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रही है, खासकर गायक कुमार सानू के साथ उनके रिश्ते को लेकर।

Navbharat Live
navbharatlive.com