13 साल नहीं की बात, शाहरुख खान के साथ फिल्म करेंगे सनी देओल, 32 साल बाद बनेगी जोड़ी!

Sunny Deol Wants With Shah Rukh Khan: सनी देओल फिल्म जाट को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि 32 साल बाद वो एक बार फिर शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं। शाहरुख के साथ अनबन के चलते दोनों ने 13 साल बात नहीं की थी।
Sunny Deol Wants to collaborate with Shah Rukh Khan after 32 Years of Film Darr
Published on: 
Updated on: 

Sunny Deol To Work With Shah Rukh Khan: सनी देओल की फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अपनी अपकमिंग फिल्म जाट को लेकर सनी देओल सुर्खियों में बने हुए हैं। जाट फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। जिसे दर्शकों में काफी पसंद किया। इसी बीच सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ एक बार फिर काम करने की अपनी इच्छा जताई है। दरअसल शाहरुख खान और सनी देओल के बीच अनबन था दोनों ने करीब 13 साल तक एक दूसरे से बात नहीं की। 32 साल पहले दोनों ने 'डर' नाम की फिल्म में एक साथ काम किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म डर की शूटिंग के वक्त दोनों के बीच अनबन हो गई थी और इसी वजह से सनी देओल और शाहरुख खान ने करीब 13 सालों तक एक दूसरे से बातचीत नहीं की और ना ही एक दूसरे के साथ फिल्मों में काम किया। कई ऐसे मौके आए जहां शाहरुख खान और सनी देओल एक साथ नजर आ सकते थे, लेकिन दोनों ने उन फिल्मों के लिए मना कर दिया, अब दोनों के बीच मामला सुलझ चुका है।

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सनी देओल ने उनको दिए गए इंटरव्यू में शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है। रिपोर्ट में सनी देओल से जब पूछा गया कि दो एक्टर्स वाले किसी प्रोजेक्ट में वह किस एक्टर के साथ स्क्रीन साझा करना चाहेंगे तो उन्होंने तब शाहरुख खान का नाम लिया है। सनी देओल ने कहा कि मुझे लगता है जो कोई भी... शाहरुख के साथ एक ही फिल्म की थी तो एक और कर सकते हैं। सनी देओल ने बीते समय को याद करते हुए कहा यह अच्छा लगेगा, क्योंकि वह अलग दौर था और अब अलग दौर है। इसलिए निश्चित रूप चाहिए अच्छा होगा। खबर के मुताबिक शाहरुख और सनी के बीच लड़ाई डर फिल्म की क्लाइमैक्स सीन को लेकर हुई थी और उसी के बाद से दोनों के बीच बातचीत बंद कर दी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com