सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज पर लगा ब्रेक, 20 नवंबर को नहीं आएगी फिल्म, 2027 की नई तारीख आई सामने

Surya Movie Postponed: सनी देओल की फिल्म सूर्या की रिलीज टलने की खबरें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है। डॉक्टरों की छवि को लेकर हुए विवाद के बीच 15 जनवरी की तारीख पर विचार है।
Sunny Deol Surya Release Date
सनी देओल(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' 20 नवंबर को रिलीज होने वाली थी।

  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की रिलीज 2027 तक टल सकती है।

  • मेकर्स 15 जनवरी 2027 को नई रिलीज डेट के तौर पर विचार कर रहे हैं।

Sunny Deol Surya Release Date: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर चर्चा हो रही है। पहले यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टलने की खबरें सामने आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म को 2027 तक पोस्टपोन करने का फैसला किया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' अब 2027 में रिलीज हो सकती है। मेकर्स 15 जनवरी 2027 की तारीख पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो फिल्म को अपनी तय रिलीज डेट 20 नवंबर से आगे बढ़ाना होगा।

सनी देओल की सूर्या की रिलीज

अभी तक प्रोडक्शन टीम की ओर से रिलीज टलने या नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म सूर्या की रिलीज टलने की खबरों के बीच इसके टीजर को लेकर हुआ विवाद भी चर्चा में है। दरअसल, टीजर में डॉक्टरों और प्राइवेट अस्पतालों की छवि को जिस तरह दिखाया गया था, उस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आपत्ति जताई थी।

Sunny Deol Surya Release Date
Salman Khan Matrubhumi: सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ के लिए नहीं लिया शॉर्टकट, गीले कपड़ों में बैठकर खाते थे खाना

डॉक्टरों की छवि को लेकर हुआ विवाद

'सूर्या' के टीजर को लेकर चार डॉक्टरों ने आरोप लगाया था कि इसमें प्राइवेट अस्पतालों और डॉक्टरों को भ्रष्ट दिखाया गया है। उनका कहना था कि इस तरह के कंटेंट से आम लोगों के मन में डॉक्टरों के प्रति नफरत बढ़ सकती है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, फिल्म के मेकर्स और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसी विवाद के बीच अब फिल्म की रिलीज टलने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, पोस्टपोन होने की वजह को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मलयालम फिल्म जोसेफ का हिंदी रीमेक है सूर्या

सनी देओल की 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' साल 2018 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'जोसेफ' का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया था और हिंदी वर्जन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। फिल्म में सनी देओल के साथ रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, मनीष वाधवा, टिन्नू आनंद और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। अब देखना होगा कि मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कब आधिकारिक जानकारी साझा करते हैं।