Salman Khan Matrubhumi: सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ के लिए नहीं लिया शॉर्टकट, गीले कपड़ों में बैठकर खाते थे खाना

Matrubhumi Shooting Scenes: सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ के एक सीक्वेंस के लिए शून्य डिग्री तापमान वाले बर्फीले पानी में छह घंटे तक शूटिंग की। अपूर्व लाखिया ने फिल्म की मेकिंग का यह किस्सा साझा किया।
Salman Khan Film Maatrubhumi
सलमान खान(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सामने आया है।

  • डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया कि सलमान ने स्टूडियो के बजाय असली लोकेशन पर शूटिंग करने का फैसला किया।

  • फिल्म के एक सीक्वेंस के लिए सलमान करीब शून्य डिग्री तापमान वाले पानी में उतरे।

Salman Khan Matrubhumi Shooting Scenes: सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म का टीजर और पोस्टर सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

फिल्म को पर्दे पर वास्तविक दिखाने के लिए सलमान खान ने आरामदायक स्टूडियो के बजाय असली लोकेशन पर शूटिंग करने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने करीब शून्य डिग्री तापमान वाले बर्फीले पानी में घंटों तक शूटिंग की। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने हाल ही में इसकी मेकिंग से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक मुश्किल सीक्वेंस को पहले मुंबई के स्टूडियो में शूट करने की योजना थी, लेकिन सलमान खान से बातचीत के बाद टीम ने असली लोकेशन पर शूटिंग करने का फैसला किया।

शून्य डिग्री के पानी में छह घंटे तक की शूटिंग

अपूर्व लाखिया के मुताबिक, इस सीक्वेंस की शूटिंग सितंबर के आखिर में की गई थी। उस दौरान पानी का तापमान लगभग शून्य डिग्री के आसपास था। सलमान खान और फिल्म के बाकी कलाकार रोजाना करीब छह घंटे तक उस जमा देने वाले पानी में रहते थे। इतना ही नहीं, वे गीले कपड़ों में ही शॉट्स के बीच अपना खाना भी खाते थे।

Salman Khan Film Maatrubhumi
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के लिए मसीहा बने सोनू सूद, मिलने पहुंचे एक्टर और मेडिकल मदद का भी किया इंतजाम

ढाई दिन में पूरा हुआ मुश्किल सीक्वेंस

निर्देशक ने बताया कि उन्हें लगा था कि यह सीक्वेंस एक दिन में पूरा हो जाएगा, लेकिन इसकी शूटिंग में ढाई दिन लग गए। उन्होंने कहा कि जब सलमान खान और बाकी कलाकार ठंड से कांप रहे थे, तब वह किसी तरह की एक्टिंग नहीं थी, बल्कि वे सच में उस कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे थे। अपूर्व लाखिया ने यह भी बताया कि पूरी टीम उन्हें इतनी ठंड में शूटिंग करते देखकर खुद भी ठिठुर रही थी। इस मुश्किल शूटिंग के बावजूद कलाकारों ने अपने काम को जारी रखा, ताकि फिल्म के हर सीन में वास्तविकता नजर आए।

चित्रांगदा सिंह भी आएंगी नजर

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में सलमान खान एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल निभा रही हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म की शुरुआती झलक में युद्ध और संघर्ष की गंभीर दुनिया दिखाई गई है। अब शूटिंग से जुड़े इन खुलासों के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फैंस को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज का इंतजार है।