सनी देओल की परशुराम पर लगा ब्रेक, हॉलीवुड फिल्म के चलते टली शूटिंग, अब 2027 तक करना होगा इंतजार

Parshuram Postponed: सनी देओल की फिल्म परशुराम फिलहाल पोस्टपोन हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक निखिल नागेश भट्ट हॉलीवुड फिल्म डैडलॉकेड में व्यस्त हैं, जिसमें जेमी फॉक्स लीड रोल निभा रहे हैं।
Sunny Deol Film Parshuram Postponed
सनी देओल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sunny Deol Film Parshuram Postponed: बॉलीवुड के दमदार एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी एक और फिल्म 'परशुराम' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग फिलहाल टाल दी गई है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह निर्देशक निखिल नागेश भट्ट का हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इस खबर के सामने आने के बाद सनी देओल के फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'किल' जैसी चर्चित फिल्म का निर्देशन कर चुके निखिल नागेश भट्ट को हॉलीवुड स्टूडियो अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'डैडलॉकेड' का निर्देशन करने का मौका मिला है। इस फिल्म में अभिनेता जेमी फॉक्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो वर्षों से बातचीत चल रही थी और अब इसके आधिकारिक रूप से शुरू होने के बाद निर्देशक ने पूरा ध्यान इसी फिल्म पर केंद्रित कर दिया है।

अक्टूबर 2026 से शुरू होनी थी शूटिंग

पहले योजना थी कि सनी देओल स्टारर 'परशुराम' की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। लेकिन अब निर्देशक की व्यस्तता के चलते इस शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म फिलहाल 2027 तक के लिए टल सकती है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

निर्माता कर रहे हैं नए विकल्पों पर विचार

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के निर्माता इस समय दो विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। पहला, निखिल नागेश भट्ट के हॉलीवुड प्रोजेक्ट पूरा होने का इंतजार किया जाए और दूसरा, फिल्म के लिए किसी नए निर्देशक की तलाश की जाए। हालांकि, अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है। वहीं, प्रोडक्शन हाउस अपने अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन पर भी काम कर रहा है।

Sunny Deol Film Parshuram Postponed
नाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम

सनी देओल के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स

'परशुराम' भले ही फिलहाल टल गई हो, लेकिन सनी देओल की झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में भगवान हनुमान के किरदार में भी नजर आएंगे, जो 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com