सनी देओल पर था 56 करोड़ रुपए का कर्ज, घर नीलाम होने का आया नोटिस, फिर एक्टर ने ऐसे संभाली पूरी स्थिति

Sunny Deol Property: सनी देओल ने अपने मुश्किल आर्थिक दौर का खुलासा किया है। अभिनेता के मुताबिक, उन पर करीब 55.99 करोड़ रुपये का कर्ज था और मुंबई स्थित ‘सनी विला’ पर नीलामी का नोटिस भी आया था।
Sunny Deol 56 Crore Debt
सनी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sunny Deol 56 Crore Debt: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, इन दिनों सनी सिर्फ फिल्म को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने जीवन के उस मुश्किल दौर को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जब उनके सिर पर करोड़ों रुपये का कर्ज था और उनकी प्रॉपर्टी नीलाम होने की नौबत आ गई थी।

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे सनी देओल ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर बात की। एक्टर ने बताया कि एक समय वह आर्थिक रूप से काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिंदगी में खुश रहना नहीं छोड़ा। सनी ने कहा कि वह पैसों के लिए बहुत ज्यादा इवेंट्स या दूसरे काम नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह कर्ज में डूबे हुए थे, तब भी वह काफी खुश रहते थे और अपनी जिंदगी जी रहे थे।

सनी विला पर मंडरा रहा था नीलामी का खतरा

सनी देओल ने बताया कि करीब तीन साल पहले, ‘गदर 2’ की रिलीज के कुछ समय बाद उनके मुंबई स्थित सनी विला पर नीलामी का नोटिस जारी किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर पर करीब 55.99 करोड़ रुपये का कर्ज और ब्याज बकाया था। इस स्थिति के बारे में सनी ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति का पैसा नहीं चुकाना था, बल्कि यह उनकी अपनी संपत्ति और उससे जुड़े लोन का मामला था। वह अपनी संपत्ति बेचकर बैंक का बकाया चुकाने की स्थिति में थे।

घायल रिटर्न्स के लिए लिया था लोन

एक्टर के मुताबिक, उन्होंने साल 2016 में फिल्म ‘घायल रिटर्न्स’ के निर्माण के दौरान यह लोन लिया था। फिल्म में सनी ने अभिनय करने के साथ इसका निर्देशन भी किया था। हालांकि, बाद में आर्थिक स्थिति मुश्किल होती चली गई। सनी के मुताबिक, जब उन्होंने बैंक को बकाया रकम चुकाने की सहमति जताई, तो बैंक की ओर से जारी नीलामी का नोटिस वापस ले लिया गया। एक्टर ने इस पूरे दौर को अपने जीवन का मुश्किल समय बताया।

Sunny Deol 56 Crore Debt
Akshay Kumar Reaction: सब केसर बेच रहे हैं और आप..., सवाल सुनते ही मुस्कुराए अक्षय कुमार, नहीं दिया कोई जवाब

बटवारा 1947 को मिल रहा मिला-जुला रिस्पॉन्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में करीब 28.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com