Sunita Ahuja Troll: गोविंदा के बालों पर पत्नी सुनीता का मजाक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Sunita Ahuja On Govinda Hair Controversy: शिल्पा शेट्टी के नए शो 'मां है ना' में सुनीता आहूजा ने उनके नकली बालों का सरेआम मजाक उड़ाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Sunita Ahuja On Govinda Hair
सुनिता आहुजा और शिल्पा शेट्टी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sunita Ahuja On Govinda Hair Patch: बॉलीवुड में सितारों के लुक को लेकर हमेशा से कई तरह की सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रही हैं। लेकिन जब परिवार का ही कोई मेंबर कैमरे के सामने आकर किसी बड़े सुपरस्टार के राज से पर्दा उठा दे, तो चर्चा बनना लाज्मी है। ऐसा ही कुछ इस बार सुपरस्टार एक्टर गोविंदा के साथ हुआ है।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए टीवी इंडस्ट्री में काफी चर्चा बटोर रही हैं। एक नए टीवी रियलिटी शो में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी गूंज अब सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में सुनाई दे रही है। सुनीता के इस बयान ने फैंस के बीच एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो में सुनीता का जलवा

फेमस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नए शो 'मां है ना' में सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ नजर आ रही हैं। शो 'मां है ना' के जरिए टीना ने छोटे पर्दे पर डेब्यू भी किया है। शो के दौरान सुनीता अपनी बेहतरीन कुकिंग स्किल्स और कॉमेडी के अनोखे अंदाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। शो के दौरान कुछ ऐसा है जहां हंसी-मजाक के बीच रिश्तों की खट्टी-मीठी बातें सामने आ रही हैं। एपिसोड के दौरान सुनीता ने अपने पति और सुपरस्टार गोविंदा के लुक्स को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया, जिसने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।

गोविंदा के नकली बालों को लेकर कमेंट

'मां है ना' शो में हंसी-मजाक के दौरान सुनीता आहूजा ने कैमरे के सामने सीधे गोविंदा के बालों का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि 'गोविंदा अपने सिर पर नकली बाल का इस्तेमाल करते हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुनीता ने यह भी तर्क दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह के हेयर पैच लगाना बहुत ही आम बात है और इसमें किसी को कोई बुराई नजर नहीं आनी चाहिए।'

सोशल मीडिया पर सुनीता को किया गया ट्रोल

जैसे ही शिल्पा शेट्टी के इस शो का ये पार्ट सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने सुनीता आहूजा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना है कि कॉमेडी की आड़ में अपने पार्टनर का  इस तरह मजाक उड़ाना सही नहीं है। नेटिजन्स लगातार कमेंट्स करके अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सुनीता को सुपरस्टार गोविंदा के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए था।

वहीं इस ट्रोलिंग के बाद भी सुनीता आहूजा के तेवर कम नहीं हुए हैं और उन्होंने सवाल उठाने वालों को सीधे तौर पर जवाब देते हुए कहा है कि 'इसमें भला शर्मा ने जैसी क्या बात है।'

Navbharat Live
navbharatlive.com