शाहरुख खान की कार्बन कॉपी हैं सुहाना खान, एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोज पर फैंस का आया रिएक्शन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सुहाना खान आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी जरुरी जानकारी शेयर करती हैं। सुहाना खान ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं।
शाहरुख खान की कार्बन कॉपी हैं सुहाना खान, एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोज पर फैंस का आया रिएक्शन
शाहरुख खान (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सुहाना खान आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी जरुरी जानकारी शेयर करती हैं। सुहाना खान ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। सुहाना के फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज में सुहाना खान ने गोल्डन डिजाइनर साड़ी पहनी है। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ गोल्डन डिजाइनर ब्लाउज पेयर की है। सुहाना ने फोटोज में अपने बालों को खुला रखा है। सुहाना ने अपने हाथों में एक रिंग पहना है, जो की काफी खूबसूरत लग रहा है। सुहाना अपने नए लुक में बेहद हसीन लग रही हैं। सुहाना खान का फोटोज सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है।

फैंस का रिएक्शन

सुहाना खान के फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सुहाना शाहरुख खान की कार्बन कॉपी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि नजर को नजर की नजर ना लगे कोई अच्छा भी इस कदर ना लगे तुझे देखा है इस नजर से जिस नजर से तुझे नजर ना लगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि असाधारण शानदार, अद्भुत मैडम।

सुहाना खान अपकमिंग फिल्म

सुहाना खान फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। जल्दी ही सुहाना अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अपने पापा शाहरुख खान के साथ काम करती दिखेंगी। इस फिल्म का नाम 'किंग' है। शाहरुख और सुहाना के साथ इस मूवी में अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। जानकारी की मुताबिक, फिल्म ईद 2026 में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com