-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Suchitra Sen Life Story Dadasaheb Phalke Award Refusal
Suchitra Sen Career: सुचित्रा सेन ने करियर के शिखर पर छोड़ी फिल्में, गुमनामी को चुना अपना रास्ता
- Written By: सोनाली झा
Dadasaheb Phalke Award Refusal: सुचित्रा सेन ने सुपरस्टार बनने के बाद गुमनामी की जिंदगी चुनी और 36 साल तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं। उन्होंने दादा साहब फाल्के पुरस्कार लेने से भी इनकार कर दिया।

सुचित्रा सेन (फोटो- सोशल मीडिया)
Suchitra Sen Birth Anniversary Special Story: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा सुचित्रा सेन का नाम आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है। 6 अप्रैल 1931 को जन्मी सुचित्रा सेन का असली नाम रोमा दास गुप्ता था। एक साधारण परिवार में पली-बढ़ीं सुचित्रा को बचपन से ही अभिनय और संगीत का शौक था। शादी के बाद उनके पति ने ही उन्हें फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
सुचित्रा सेन ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की। उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘चौत्तोर’ थी, जिसमें उन्होंने उत्तम कुमार के साथ काम किया। यह जोड़ी इतनी लोकप्रिय हुई कि दोनों ने साथ मिलकर कई हिट फिल्में दीं और करीब दो दशकों तक पर्दे पर राज किया। बाद में उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। ‘देवदास’, ‘ममता’ और ‘आंधी’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
सुचित्रा सेन का करियर
सुचित्रा सेन फिल्म आंधी के किरदार ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। उनकी आंखों की भाषा और भावनाओं से भरी एक्टिंग उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाती थी। अपने करियर के चरम पर सुचित्रा सेन ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी को चौंका दिया। 1978 में फिल्म ‘प्रणय पाशा’ की असफलता के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को पूरी तरह सार्वजनिक जीवन से अलग कर लिया और गुमनामी में जीने का रास्ता चुन लिया।
सम्बंधित ख़बरें
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
‘दुल्हनिया ले आएगी’ का नया गाना ‘कर ले शादी’ रिलीज, महेश मांजरेकर-खुशाली कुमार की प्यारी बॉन्डिंग ने जीता दिल
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
36 साल तक दुनिया से दूरी
सुचित्रा सेन ने लगभग 36 साल तक किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने मीडिया और फैंस से दूरी बनाए रखी और एकांत जीवन बिताया। उनकी यह रहस्यमयी जिंदगी लोगों के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रही। साल 2005 में सुचित्रा सेन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब अवॉर्ड से नवाजने का फैसला किया गया। लेकिन उन्होंने यह सम्मान लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आना चाहती थीं।
आखिरी इच्छा भी रही अनोखी
17 जनवरी 2014 को उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा भी बेहद खास थी। वे नहीं चाहती थीं कि उनके निधन के बाद भी उनका चेहरा सार्वजनिक किया जाए। उनके परिवार ने उनकी इस इच्छा का सम्मान किया। सुचित्रा सेन की जिंदगी सिर्फ सफलता की कहानी नहीं, बल्कि अपने फैसलों पर अडिग रहने और निजी जीवन को प्राथमिकता देने की मिसाल भी है।
Suchitra sen life story dadasaheb phalke award refusal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जन्मदिन विशेष: रांची से दुनिया तक… कैसे कैप्टन कूल बने करोड़ों दिलों की धड़कन; जानिए MS धोनी की पूरी कहानी
Jul 07, 2026 | 06:12 AMBirthday Horoscope 07 July 2026: सामाजिक सम्मान, यात्रा और नए अवसरों का साल, पढ़ें जन्मदिन का वार्षिक राशिफल
Jul 07, 2026 | 06:10 AMदेविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
Jul 07, 2026 | 06:02 AMApple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Jul 07, 2026 | 04:30 AMAaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM













