'वो एकदम चुड़ैल की तरह हंसती है', Shraddha Kapoor को लेकर डायरेक्टर ने कही ये बात, अब एक्ट्रेस के फैंस ने कर डाला ट्रोल

श्रद्धा कपूर ने फिल्म स्त्री से बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसी बीच हाल ही में स्त्री 2 के डायरेक्टर अमर कौशिक ने एक्ट्रेस की फिल्म में कास्टिंग को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धा चुड़ैल की तरह हंसती है।
'वो एकदम चुड़ैल की तरह हंसती है', Shraddha Kapoor को लेकर डायरेक्टर ने कही ये बात, एक्ट्रेस के फैंस किया ट्रोल
श्रद्धा कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। वहीं उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन स्त्री और स्त्री 2  के लिए उन्हें सबसे ज्यादा तारीफ मिली है और इस फिल्म से उन्होंने एक अलग पहचान बना ली है। ये दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थीं।

इसी बीच हाल ही में स्त्री के डायरेक्टर अमर कौशिक ने श्रद्धा की फिल्म में कास्टिंग को लेकर बात की है। दरअसल, एक इंटरव्यू में अमर कौशिक ने श्रद्धा कपूर की कास्टिंग के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि श्रद्धा को फिल्म में कास्ट करने का पूरा आइडिया दिनेश विजन का था, जो श्रद्धा से एक फ्लाइट में मिले थे। उन्हें एक्ट्रेस की हंसी चुड़ैल जैसी लगी। इसके बाद प्रोड्यूसर ने उन्हें अपनी फिल्म में लेने का फैसला किया।

श्रद्धा को लेकर अमर ने कही ये बात अमर कौशिक ने पूरी बात याद करते हुए कहा कि "श्रद्धा की कास्टिंग का पूरा का पूरा श्रेय दिनेश विजन को जाता है। वो श्रद्धा के साथ किसी फ्लाइट में आ रहे थे और फ्लाइट में वो उनको मिली थी। तो उन्होंने बोला कि अमर वो जब हंसती है ना त एकदम स्त्री की तरह, एकदम चुड़ैल की तरह हंसती हैं, सॉरी श्रद्धा। तो ऐसा कुछ बोला था उन्होंने। चुड़ैल बोला था या कुछ और, मैं श्योर नहीं हूं। तो मैं जब उन्हें मिला तो सबे पहले मैंने उनको बोला हंसो।"

फैंस ने किया ट्रोल

हालांकि, अमर कौशिक का ये बयान श्रद्धा के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर डायरेक्टर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए कहा कि, "पहले अपारशक्ति और अब ये? क्या यह कोई नया ट्रेंड है जहां उनकी अपनी फिल्मों के शख्स उन्हें पब्लिकली अपमानित करते हैं? आप अपनी लीडिंग एक्ट्रेस के बारे में इस तरह बात करते हैं? पहले उन्होंने उनके नाम पर फिल्म का प्रमोशन किया और उसके बाद बकवास करने लगे।"

इसके अलावा दूसरे ने कहा कि "आप चाहे श्रद्धा के फैन हो या ना हो, एक निर्देशक के तौर पर सार्वजनिक मंच पर अपनी मुख्य अभिनेत्री के बारे में बोलना बहुत बकवास और अपमानजनक है। शर्मनाक।" साथ ही अन्य बोला कि 'शायद वो भूल गए हैं कि स्त्री 2 को हिट किसने बनाया है।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com